Diabetes के मरीजों के लिए फायदेमंद है ग्रीन टी, जानिये डाइट में शामिल करने का तरीका
डायबिटीज के मरीजों के लिए ग्रीन-टी बेहद फायदेमंद होता है। यह शरीर में ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। आइए जानते हैं ग्रीन टी डायबिटीज के मरीजों के लिए कैसे फायदेमंद होता है-

डायबिटीज एक मेटाबॉलिक डिसऑर्डर है जिसमें शरीर में ब्लड शूगर लेवल सामान्य से ज्यादा हो जाता है। डायबिटीज होने पर शरीर में बनने वाले इंसुलिन का उत्पादन ठीक तरह नहीं होता। शरीर में ब्लड शुगर होने के कारण हृदय रोग, स्ट्रोक जैसी अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में अपनी डाइट का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। डायबिटीज के मरीजों के लिए ग्रीन-टी बेहद फायदेमंद होता है। यह शरीर में ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। आइए जानते हैं ग्रीन टी डायबिटीज के मरीजों के लिए कैसे फायदेमंद होता है-
ग्रीन-टी: वजन घटाने के लिए ग्रीन-टी का का सेवन किया जाता है। यह चाय एंटी-ऑक्सीडेंट और कई गुणों से भरपूर होती है जो आपके स्वास्थ्य के लिए विभिन्न तरीकों से फायदेमंद हो सकती है। ग्रीन-टी पीना हेल्दी ब्लड शुगर के स्तर को बनाए रखने में सहायक होता है। अध्ययनों के अनुसार, टाइप -2 डायबिटीज के जोखिम को ग्रीन-टी पीने से नियंत्रित किया जा सकता है। कैफीन फ्री ग्रीन-टी का सेवन करने की कोशिश करें।
कैमोमाइल-टी: कैमोमाइल-टी विभिन्न तरीकों से आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। यह चाय ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में भी मदद कर सकती है। अध्ययनों के अनुसार, कैमोमाइल-टी पीने से ब्लड शुगर के स्तर को प्रबंधित करने में मदद मिल सकती है और डायबिटीज से जुड़ी जटिलताओं को रोकने में भी मदद मिल सकती है। यह ऑस्टियोपोरोसिस के जोखिम को रोकने में मदद कर सकता है।यदि आपको नींद ना आने की समस्या है,तो कैमोमाइल-टी नींद को बढ़ावा दे सकती है।
हिबिस्कस-टी: फार्माकोग्नोसॉसी रिसर्च में प्रकाशित एक अध्ययन में हिबिस्कस-टी शरीर में ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करता है। हिबिस्कस-टी ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में भी सहायक है और वजन घटाने में भी मदद करती है। इसके अलावा इस चाय को पीने से डायबिटीज के कारण होने वालीअन्य समस्याओं से भी राहत मिलती है।
संतरा: यह शुगर को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। संतरे में अमिनो एसिड, विटामिन ए, कैल्शियम, आयोडीन, सोडियम फास्फोरस जैसे तत्व पाए जाते हैं। इसके साथ ही सुंदरता को बढ़ाने में भी संतरे का सेवन करना काफी गुणकारी रहता है।