दांत दर्द में राहत देता है अदरक, हींग और प्याज का रस, जानिए कैसे करें इस्तेमाल
Toothache Home Remedies, Relief, Cause, Treatment, Cure: दांत दर्द के कारण कई बार सिरदर्द और चेहरे में सूजन की समस्या हो जाती है। ऐसे में आप कुछ घरेलू उपचारों की मदद लें सकते हैं। इनका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता है।

Toothaches Remedies, Cause, Treatment, Symptoms: दांत दर्द होने के पीछे कई कारण होते हैं। कभी दांत में कीड़ा लगने के कारण दर्द होता है, तो कभी मसूड़ों की समस्या के कारण होता है। कई बार तो दांत जब जड़ से कमजोर हो जाते हैं तो भी तेज दर्द महसूस होने लगता है। ऐसी परिस्थिति में ब्रश करना बेहद मुश्किल हो जाता है और मुंह से दुर्गंध आने की समस्या भी होने लगती है। दांतों में होने वाले दर्द की वजह से सिरदर्द होने लगता है और चेहरे में सूजन भी आ जाती है। इस वजह से सोने और खाने में बेहद परेशानी होती है। दांत के दर्द से छुटकारा पाने के लिए आप कुछ घरेलू उपचारों की मदद ले सकते हैं। अदरक, हींग और प्याज का रस बेहद फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं क्यों फायदेमंद होता है और इसका इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है।
अदरक: दांत के दर्द के लिए अदरक काफी फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण और एंटीऑक्सीडेंट होता है। ये गुण दांतों की समस्या को कम करने में मदद करते हैं और दर्द और सूजन से भी राहत दिलाते हैं। दर्द कम करने के लिए आप अदरक को दांत में दबा लें। उसके रस से आपको आराम मिलेगा।
हींग: हींग का इस्तेमाल दांत के दर्द को कम करता है और मसूड़ें से निकलने वाले खून को भी रोकता है। हींग में 25% ए़ंडोजिनस गम और 10–17 प्रतिशत वोलाटाइल ऑयल होता है जो दांत दर्द कम करता है। हींग को नींबू के रस के साथ मिलाएं और उसे दांतों पर अच्छी तरह लगाएं। इससे आपको राहत मिलेगा।
प्याज का रस: प्याज में एंटी-बैक्टीरियल गुण होता है जो दांत में होने वाले दर्द और सूजन को कम करता है। इसके अलावा मसूड़ें में होने वाली समस्या को भी कम करता है। प्याज के रस को थोड़ी देर मुंह में रखें। अगर आपको यह पसंद नहीं है तो आप इसे सलाद के रुप में भी खा सकते हैं।
लहसुन: दांत दर्द के लिए लहसुन का इस्तेमाल करना फायदेमंद होता है। लहसुन में एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुण होता है जो बैक्टीरिया और कीटाणुओं को नष्ट करता है और दर्द को कम करता है। दर्द वाले हिस्से पर आर लहसुन दवा लें और कुछ देर के लिए मुंह बंद रखें। इससे आपको जल्द आराम मिलेगा।
नमक और काली मिर्च: नमक और काली मिर्च में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो दांत दर्द और सूजन को कम करता है। नमक और काली मिर्च का पेस्ट बना लें और उसे प्रभावित हिस्से पर लगाकर थोड़ी देर छोड़ दें।
(और Health News पढ़ें)