पेट से जुड़ी इन समस्याओं को बढ़ा सकता है फलों का सेवन, बना लें दूरी
Stomach problems: आइए जानते हैं किन-किन फलों को आपको खाने से खुद को रोकना चाहिए ताकि पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना ना करना पड़ें।

Fruits that cause stomach problems: हालाकि फल स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ ऐसे फल भी होते हैं जिनको खाने से आपको स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। बहुत से ऐसे फल होते हैं जो ब्लोटिंग के साथ-साथ और भी कई पेट से जुड़ी समस्याओं का कारण बन सकते हैं। ऐसे में आपको पता होना चाहिए कि कौन-कौन फल आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। उन फलों को खाने से आपको कई बातों का ध्यान रखने की जरूरत है। आइए जानते हैं किन-किन फलों को आपको खाने से खुद को रोकना चाहिए ताकि पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना ना करना पड़ें।
नाशपाती:
नाशपाती में पेक्टिन और सोर्बिटोल होता है। सोर्बिटोल को पचाने में समय लगता है और यह पेट की समस्याओं को बढ़ाता है। इसलिए, आप अक्सर नाशपाती खाने के बाद गैस, सूजन, ऐंठन आदि का अनुभव करते हैं।
आम:
आम में चीनी अधिक मात्रा में होती है जो आपके पाचन को प्रभावित करती है। इसके अलावा आम बेहद मीठा होता है जो आपकी ब्लोटिंग की समस्या को बढ़ाता है। इसलिए एक सीमित मात्रा में ही आम खाएं। जरूरत से ज्यादा आम खाने से पेट की समस्या बढ़ सकती है।
अंगूर:
अंगूर में चीनी मौजूद होते हैं जिसे पचाने में बेहद परेशानी होती है और आसानी से पचाया भी नहीं जा सकता है। वह पेट में जाकर जमा हो जाता है, जिसके कारण ब्लोटिंग या फिर अन्य पेट से जुड़ी समस्या हो जाती है। इसलिए कम से कम अंगूर खाने की कोशिश करें।
सेब:
सेब में अधिक मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होता है जो ब्लोटिंग और पेट की अन्य समस्या को बढ़ाता है। साथ ही सेब में फ्रूक्टोज भी होता है जिसे पचाना मुश्किल होता है। इसलिए आधे सेब को खाएं और उसे अच्छी तरह चबाएं। ऐसा करने से आप इसे आसान से पचा पाएंगें।
(और Health News पढ़ें)
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App। Online game में रुचि है तो यहां क्लिक कर सकते हैं।