क्या आपको भी दिन या रात में बार-बार टॉयलेट के चक्कर लगाने पड़ते हैं? सामान्य तौर पर इसे लोग केवल ज्यादा पानी पीने का नतीजा मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन अगर आपको एक घंटे में 4 से 5 बार पेशाब आ रहा है, तो इसे हल्के में लेना भारी पड़ सकता है । स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, बार-बार यूरिन आना शरीर में पनप रही किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है। कई बीमारियों जैसे डायबिटीज, किडनी की समस्या में मरीज को बार-बार पेशाब आता है। एक घंटे में कई बार पेशाब आने के लिए और भी कई बीमारियां जिम्मेदार हो सकती हैं।

KIMS हॉस्पिटल, ठाणे में डायबिटोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. विजय नेगलुर ने बताया बार-बार पेशाब आने के लिए कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। एक्सपर्ट ने पेशाब आने के लिए कई कारणों को जिम्मेदार ठहराया है। अनियंत्रित डायबिटीज की वजह से बार-बार पेशाब आता है। ब्लड शुगर हाई होने पर किडनी शरीर से अतिरिक्त ग्लूकोज को पेशाब के ज़रिए बाहर निकालने के लिए ज़्यादा मेहनत करती हैं। एक्सपर्ट ने बताया अगर किसी भी इंसान को एक घंटे में 4-5 बार पेशाब आ रहा है तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि डायबिटीज और किडनी से जुड़ी समस्या होने पर क्या इतना ज्यादा पेशाब आता है, किस तरह से बीमारी की पहचान और बचाव भी करें।

यदि ये लक्षण भी दिखाई दें, तो यह अनियंत्रित डायबिटीज़ का संकेत हो सकता है

डॉ. नेगलूर के अनुसार, बार-बार पेशाब आने के साथ यदि ये लक्षण भी दिखाई दें तो यह अनियंत्रित डायबिटीज़ का संकेत हो सकता है।

  • बार-बार और अत्यधिक प्यास लगना
  • बिना किसी कारण वजन कम होना
  • लगातार थकान महसूस होना
  • सामान्य से अधिक भूख लगना
  • धुंधला दिखाई देना
  • एक्सपर्ट ने बताया कुछ लोग शुरुआत में इन लक्षणों को तनाव या बदलते हुए लाइफस्टाइल का असर समझकर नजरअंदाज कर देते हैं।

क्या बार-बार पेशाब आना हमेशा किडनी की बीमारी का संकेत होता है?

डॉ. नेगलूर के मुताबिक, शुरुआती चरण में किडनी की बीमारी में अक्सर कोई स्पष्ट लक्षण नहीं होते। जैसे-जैसे किडनी की कार्यक्षमता कम होती है, पेशाब करने के तरीके में बदलाव आ सकता है। किडनी में परेशानी होने पर सिर्फ बार-बार पेशाब ही नहीं आता बल्कि बॉडी में कुछ और लक्षण भी दिखते हैं जैसे

  • पैरों या चेहरे पर सूजन
  • लगातार थकान
  • भूख कम लगना
  • हाई ब्लड प्रेशर
  • झागदार (फेन युक्त) पेशाब आना शामिल है।
  • एक्सपर्ट ने बताया अगर आपको बार-बार पेशाब आता है तो उसे नजरअंदाज नहीं करें बल्कि तुरंत डॉक्टर की जांच कराएं।

बार-बार पेशाब आने के दूसरे कारण

डॉ. नेगलुर के अनुसार, बार-बार पेशाब आने के पीछे कई अन्य कारण भी हो सकते हैं जैसे

  • यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI)
  • ओवरएक्टिव ब्लैडर
  • पुरुषों में प्रोस्टेट का बढ़ना
  • गर्भावस्था
  • चिंता या तनाव
  • बहुत अधिक पानी या तरल पदार्थ पीना
  • कुछ दवाइयां जैसे डाइयूरेटिक्स
  • कई मामलों में यह समस्या अस्थायी होती है और सही इलाज से ठीक हो जाती है।

डॉक्टर से कब संपर्क करना चाहिए?

यदि बार-बार पेशाब आने की समस्या कुछ दिनों से अधिक समय तक बनी रहे, रात की नींद में बार-बार बाधा डाले तो आप तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। पेशाब के अलावा भी आपकी बॉडी में कुछ और लक्षण दिखें जैसे अत्यधिक प्यास लगना, पेशाब करते समय जलन, बुखार,बिना कारण वजन कम होना, पेशाब में खून आना, पैरों या शरीर में सूजन होने जैसे लक्षण दिखें तो आप तुरंत सतर्क हो जाएं।

फ्रिक्यू एंट यूरिनेशन होने पर ये टेस्ट कराएं

डॉ. नेगलुर ने बताया अगर आपको बार-बार पेशाब आ रहा है तो आप कुछ हेल्थ चेकअप कराएं। ब्लड शुगर टेस्ट, किडनी फंक्शन टेस्ट कराएं। CBC (Complete Blood Count) टेस्ट कराएं जिससे संक्रमण या दूसरी समस्याओं का पता लगता है। CRP/ESR टेस्ट कराएं इससे शरीर में सूजन या संक्रमण का पता लगता है। लिवर फंक्शन टेस्ट (LFT), थायरॉयड फंक्शन टेस्ट (TSH) और कुछ मामलों में डॉक्टर की सलाह से 24 घंटे का यूरिन टेस्ट करा सकते हैं।

डिस्क्लेमर: लेख के अंत में यह डिस्क्लेमर ज़रूर लगाएं कि “यह जानकारी सामान्य जागरूकता के लिए है, इसे किसी योग्य डॉक्टर की सलाह का विकल्प न माना जाए।