बाबा भगवान राम ट्रस्ट की नोएडा ब्रांच की तरफ से पांच अप्रैल 2026 को निशुल्क मिर्गी ट्रीटमेंट कैंप का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन नोएडा सेक्टर 12 स्थित नोएडा प्राधिकरण के सामुदायिक भवन में किया गया। इस कैंप में दवाई और सलाह दी जाएगी। इस शिविर में 4 बच्चों समेत कुल 67 मरीजों को दवाई और सलाह दी गई।
कैंप में उत्तरप्रदेश, दिल्ली के अलावा हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखण्ड, बिहार, मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों के लोग शामिल हुए। शिविर का शुभारंभ सर्वेश्वरी समूह के संस्थापक अध्यक्ष बाबा अवधूत भगवान राम एवं संस्था के वर्तमान अध्यक्ष गुरुपद संभव राम की पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इसके बाद वाराणसी से आए वैद्य रंजीत कुमार सिंह एवं समूह के वरिष्ठ सदस्यों ने दीप प्रज्वलित कर शिविर की औपचारिक शुरुआत की।
कब शुरू हुआ था रजिस्ट्रेशन
इस मेडिकल कैंप के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शनिवार की सुबह से ही शुरू हो गई थी, जबकि नए रजिस्ट्रेशन के लिए काउंटर पूरी रात खुले रहे। सुबह पूजन के बाद उन्हें दवाई दी गई और मिर्गी की आयुर्वेदिक दवा भी बांटी गई।
सेवा एवं समर्पण की मिसाल: संस्था का नाम गिनीज बुक आ वर्ल्ड रिकार्ड में भी दर्ज
बाबा भगवान राम ट्रस्ट एवं सर्वेश्वरी समूह न केवल एक आध्यात्मिक संस्था है, बल्कि यह समाज सेवा और लोककल्याणकारी कार्यों में भी निरंतर योगदान दे रही है। यह संस्था परम पूज्य अघोरेश्वर भगवान राम द्वारा स्थापित की गई थी और वर्तमान में पूज्यपाद बाबा औघड़ गुरुपद संभव राम की अध्यक्षता में जरूरतमंदों की सेवा के लिए कई जनकल्याणकारी कार्यक्रम संचालित कर रही है।
विशेष रूप से कुष्ठ रोगियों के उपचार के क्षेत्र में इस संस्था की ख्याति वैश्विक स्तर पर फैली हुई है। आयुर्वेदिक विधि से सर्वाधिक कुष्ठ रोगियों का सफलतापूर्वक इलाज करने के लिए बाबा अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम का नाम ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ और ‘लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में दर्ज है।
इसके अलावा, पर्यावरण संरक्षण, समाज में व्याप्त रूढ़िवादिता, अंधविश्वास, दहेज प्रथा और नशाखोरी जैसी कुप्रथाओं के खिलाफ भी यह संस्था निरंतर कार्यरत है। सर्वेश्वरी सैनिक इन बुराइयों को जड़ से खत्म करने के लिए लगातार अभियान चला रहे हैं।
