GYM: इस वर्कआउट को अपनाकर आप पा सकते हैं आकर्षक बाइसेप्स
आइए जानते हैं उन एक्सरसाइज के बारे में जिनसे आप पा सकेंगे आकर्षक बाइसेप्स।

जिम में वर्कआउट हम अपनी बॉडी को बढ़िया टोन में लाने और फिर मसल्स बनाने के लिए करते हैं। वहीं शरीर का एक अहम मसल बाइसेप होता है। एक बढ़िया आकर्षक बाइसेप हासिल करने में काफी मेहनत लगती है, लेकिन कई बार मेहनत के बावजूद मनचाहे नतीजे नहीं मिल पाते। ऐसे में जरूरी है कि आप कुछ खास वर्कआउट पर ज्यादा ध्यान दें। आकर्षक बाइसेप्स पाना हर एक बॉडीबिल्डर की चाहत होती है। ऐसे में आपको कुछ खास एक्सर्साइज पर खास ध्यान देने की जरूरत है। आइए जानते हैं उनके बारे में।
इंक्लाइन हैमर कर्ल- हैमर कर्ल बेहतरीन बाइसेप्स पाने के लिए एक जबरदस्त वर्कआउट है। वहीं इसके अलग-अलग वेरिएशन्स आपके बढ़िया बाइसेप्स हासिल करने की कोशिश में चार चांद लगा सकते हैं। इंक्लाइन हैमर कर्ल उन्हीं वर्कआउट्स में से एक है। इंक्लाइन पर इसे करने से ज्याद स्ट्रेन लगती है क्योंकि यह बाइसेप को ज्यादा खिचाव देता है।
देखें वीडियो (Source: Youtube/ScottHermanFitness)
EZ बार कर्ल- कर्ल बार न सिर्फ आपकी बाइसेप बल्कि आपकी स्ट्रेंथ को भी बढ़ाता है। ये आपकी ग्रिप को मजबूत करने में भी मदद करता है क्योंकि कर्ल की वजह से आपकी कलाइयों के पास भी स्ट्रेंथ लगती है। इसके अलावा कोहनियों पर भी जोर लगता है।
देखें वीडियो (Source: Youtube/bodybuilding.com)
वाइड ग्रिप स्टैंडिंग बारबेल कर्ल- नॉर्मल ग्रिप से काफी बेहतर होगा कि आप चौड़ी ग्रिप का विकल्प अपनाएं। इससे बाइसेप्स के शॉर्ट हेड पर ज्यादा असर होता है जो बढ़िया बाइसेप बनाने में मदद करती है। हालांकि इसे करते समय अपने पार्टन को साथ रखें क्योंकि रॉड को किनारो से पकड़ने से ज्यादा स्ट्रेंथ लगेगी और आपको को सपोर्ट की जरूरत पड़ सकती है।
देखें वीडियो (Source: Youtube/ShytownFitness)
ओवर हेड केबल कर्ल- कंधो के बराबर हाथ रखकर केबल्स खीचने में काफी स्ट्रेंथ लगती है और इसलिए ये वर्कआउट बाइसेप्स के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है। वहीं इसे बेहतर करने का सबसे बढ़िया उपाय है कि इसे एक हाथ के साथ दोहराया जाए और हाथ को सिर के पीछे ले जाएं।
देखें वीडियो (Source: Youtube/bodybuilding.com)
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App। Online game में रुचि है तो यहां क्लिक कर सकते हैं।