डायबिटीज के मरीजों के लिए अंजीर है फायदेमंद, इसके और भी हैं कई लाभ
Anjeer Health Benefits: अंजीर में फाइबर, पोटैशियम, कैल्शियम जैसे कई अन्य पोषक तत्व मौजूद होते हैं। डायबिटीज के मरीजों के लिए अंजीर बेहद फायदेमंद होता है। इसके और भी कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। आइए जानते हैं उन लाभों के बारे में-

कुछ फल ऐसे होते हैं, जो फल के रूप में तो स्वादिष्ट लगते ही हैं, लेकिन सूखने के बाद सेहत के लिए और गुणकारी साबित होते हैं। अंजीर भी उन्हीं फलों में से एक है। आमतौर पर अंजीर का फल हर मौसम में नहीं मिलता है, लेकिन सूखा हुआ अंजीर आसानी से मिल जाता है। अंजीर में फाइबर, पोटैशियम, कैल्शियम जैसे कई अन्य पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। डायबिटीज के मरीजों के लिए अंजीर बेहद फायदेमंद होता है। इसके और भी कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। आइए जानते हैं उन लाभों के बारे में-
डायबिटीज के लिए: डायबिटीज के मरीजों के लिए अंजीर का सेवन बेहद फायदेमंद होता है। अंजीर में एंटी-डायबेटिक गुण होता है जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके अलावा यह डायबिटीज के लक्षणों को भी कम करता है। डायबिटीज के मरीज अंजीर के पेड़ की पत्तियों की चाय बनाकर पी सकते हैं।
हड्डियों के लिए: अंजीर में पोटैशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम उच्च मात्रा में होता है जो हड्डियों को मज़बूत बनाने में मदद करता है। इसका सेवन करने से ऑस्टियोपोरोसिस जैसे हड्डियों के विकारों से भी छुटकारा मिलता है। इसके अलावा यह जोड़ों के दर्द और सूजन को भी कम करने में मदद करता है।
कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए: अंजीर में पेक्टिन नामक एक सॉल्युबल फाइबर होता है जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में बहुत प्रभावी होता है। अंजीर में मौजूद फाइबर आपके पाचन तंत्र से अतिरिक्त कोलेस्ट्रॉल को साफ़ करता है और उसे खत्म करने के लिए कोलेस्ट्रॉल को आंतों तक ले जाता है।
हृदय के लिए: अंजीर का सेवन करने से हृदय के लिए लाभदायक हाई-डेंसिटी लेपोप्रोटीन कोलेस्ट्रॉल में इजाफा होता है। अंजीर का यह गुण हृदय के लिए वसा कोशिकाओं से पैदा होने वाले जोखिम को कम कर सकता है। सूखे अंजीर में फिनोल, ओमेगा 3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड पाया जाता है जो हृदय रोग के खतरे को कम करता है। स्ट्रोक, हार्ट अटैक जैसे हृदय रोग के खतरे को भी कम करने के लिए अंजीर फायदेमंद होता है।