हम में से ज्यादातर लोगों के साथ ऐसा होता है कि पौष्टिक खाना खाने के ठीक बाद कुछ मीठा खाने की तीव्र इच्छा होने लगती है। कभी-कभी यह क्रेविंग इतनी बढ़ जाती है कि हम बिना सोचे-समझे घर में रखी चॉकलेट, बिस्किट या ज्यादा चीनी वाली मिठाइयों पर टूट पड़ते हैं। हालांकि, स्वाद की यह भूख हमारी सेहत और ब्लड शुगर लेवल के लिए भारी पड़ सकती है। अगर आप भी अक्सर खुद को फ्रिज के सामने मीठा ढूंढते हुए पाते हैं, तो अपनी इस आदत में थोड़ा सुधार कर लें। डाइटीशियन के मुताबिक मीठा खाने की क्रेविंग कंट्रोल करने के लिए आपको सही और हेल्दी विकल्पों को चुनना जरूरी है।

मेडिकल एक्सपर्ट बोर्ड की सदस्य,पंजीकृत आहार विशेषज्ञ एवं लाइसेंस प्राप्त पोषण विशेषज्ञ Suzanne Fisher ने बताया मीठा खाने की क्रेविंग जरूरी नहीं कि आपके हेल्थ गोल्स को बिगाड़ दे। मीठा खाने से बॉडी में कैलोरी बढ़ती है लेकिन आप सही ऑप्शन का सेवन करें तो आप आसानी से मीठा खाने की क्रेविंग को कंट्रोल कर सकते हैं और बॉडी को अतिरिक्त कैलोरी को भी कंट्रोल कर सकते हैं। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं मीठा खाने की क्रेविंग कंट्रोल करने का हेल्दी ऑप्शन।

बादाम बटर और डार्क चॉकलेट के साथ खजूर खाएं

अगर आपको मीठा खाने की क्रेविंग होती है और आपको तुरंत एनर्जी भी चाहिए तो आप मेडजूल खजूर का सेवन करें। ये मीठा खाने की इच्छा को शांत करने का अच्छा तरीका हैं और इन्हें बेकिंग में नेचुरल स्वीटनर के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इनमें जरूरी पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो सूजन को कम करने और ओवरऑल हेल्थ को सपोर्ट करने में मदद करते हैं। एक्सपर्ट ने बताया इसमें बादाम बटर भरकर ऊपर से पिघली हुई डार्क चॉकलेट डाली जाती है और फिर इसे फ्रीजर में रखा जाता है जो ठंडी होने के बाद खाने में बेहद मजेदार लगती है। मेडजूल खजूर (Medjool Dates) को दुनिया भर में ‘नेचर की कैंडी’ कहा जाता है।

मेडजूल खजूर में फ्रुक्टोज और ग्लूकोज का नेचुरल मिश्रण होता है। Journal of Nutrition के अनुसार, इसमें मौजूद फाइबर के कारण इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) कम होता है, जिससे एनर्जी धीरे-धीरे रिलीज होती है और ब्लड शुगर एकदम से नहीं बढ़ता। इसमें फ्लेवोनोइड्स, कैरोटीनॉयड और फेनोलिक जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स की खान होती हैं। रिसर्च बताती है कि ये तत्व शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और क्रॉनिक सूजन को कम करने में मदद करते हैं।

इसमें केले की तुलना में लगभग 50% अधिक पोटेशियम होता है, जो मांसपेशियों की रिकवरी और दिल की धड़कन को सामान्य रखने के लिए जरूरी है। इस खजूर का सेवन करने से डायबिटीज कंट्रोल रहती है, दिल की सेहत में सुधार होता है और आंखों की रोशनी भी बढ़ती है।  

नेचुरल मिठास वाले मफिन खाएं

जब आपको मीठा खाने की क्रेविंग हो तो आप मफिन का सेवन करें। इसे हेल्दी बनाने के लिए कुछ बदलाव कर सकते हैं जैसे  इनमें 4 से 10 चम्मच तक अतिरिक्त चीनी हो सकती है, जो लिवर और इंसुलिन लेवल पर सीधा हमला करती है, इसलिए इसमें रिफाइंड शुगर की जगह कद्दू, शकरकंद या केले की प्यूरी का इस्तेमाल कर सकते हैं जिससे नेचुरल मिठास मिलती है। इन प्यूरी में मौजूद फाइबर ब्लड शुगर को एकदम से बढ़ने नहीं देता।  इससे फाइबर और जरूरी पोषक तत्व बढ़ते हैं, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल रखते हैं, पाचन को बेहतर बनाते हैं और शरीर को स्थिर एनर्जी देते हैं।

संतरा और तरबूज खाएं

हालांकि ये फल साल भर मिलते हैं, लेकिन डायटीशियन ने बताया गर्मी में तरबूज और सर्दी में संतरा का सेवन जरूर करें। संतरे बहुत मीठे और रसदार होते हैं, साथ ही इनमें विटामिन C होता है जो स्किन की सुरक्षा करता है और फाइबर होता है जो आंतों के लिए अच्छा है। तरबूज शरीर को हाइड्रेट रखता है और मूड को बेहतर बनाता है। इसमें लाइकोपीन नाम का एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो शरीर के लिए फायदेमंद है। आप इन फलों का सेवन ताजा ही करें आपको फायदा होगा।

नट बटर के साथ सूखे आलूबुखारे खाएं

जब आपको मीठा खाने की क्रेविंग तेज हो तो आप नट बटर के साथ सूखे आलूबुखारे खाएं। प्रून्स नेचुरल तरीके से मीठे होते हैं और इनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। इनमें भरपूर फाइबर होता है जो आंतों के स्वास्थ्य के लिए अच्छा है, और बोरोन व विटामिन K जैसे पोषक तत्व हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। आप इसके ऊपर थोड़ा नट बटर लगाकर खा सकते हैं जो एक तरह का हेल्दी और स्वादिष्ट स्नैक बन जाता है। शाम के समय मैं प्रून्स के साथ नट बटर और एक कप चाय लेना सुकून देने वाला मीठा विकल्प है।

मीठा खाने की क्रेविंग कंट्रोल करने का स्मार्ट विकल्प

जब मीठा खाने का मन करता है, तो अक्सर हम जो सामने होता है वही खा लेते हैं। डाइटिशियन कुछ आसान बदलाव सुझाते हैं जैसे नेचुरल मीठे फलों का सेवन करें। फल फाइबर और पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और ब्लड शुगर को संतुलित रखते हैं। फलों का सेवन सीमित मात्रा में करें। जरूरत से ज्यादा खाने से बचें। जब भी मीठा खाने का मन हो, सबसे पहले फल चुनें। अगर कोई भारी डेजर्ट खाना चाहते हैं, तो कम मात्रा में खाकर उसे एंजॉय करें। प्रोटीन के साथ मीठा लें,  जैसे सेब के साथ पीनट बटर, ग्रीक योगर्ट के साथ बेरीज या शहद, या डार्क चॉकलेट के साथ बादाम खाएं। इससे पेट देर तक भरा रहता है। हेल्दी मीठे स्नैक्स का सेवन करें।

डिस्क्लेमर :ह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इसमें दी गई सलाह किसी भी प्रकार की चिकित्सकीय परामर्श, निदान या उपचार का विकल्प नहीं है। अपनी डाइट या जीवनशैली में कोई भी बदलाव करने से पहले डॉक्टर या योग्य डाइटिशियन से सलाह अवश्य लें, खासकर यदि आपको कोई बीमारी, एलर्जी या विशेष स्वास्थ्य समस्या है।