डिप्रेशन नहीं है कोई लाइलाज बीमारी, जानिये क्या हैं इसके कारण और लक्षण
कई बार ऐसा होता है कि लोगों को डिप्रेशन क्या होता है और उसके क्या लक्षण है, इसकी सही जानकारी नहीं होती है। आइए जानते हैं डिप्रेशन क्या होता है और इसके कारण और लक्षण क्या हैं-

डिप्रेशन एक ऐसी मानसिक स्थिति है जिसका सामना जिंदगी में हर कोई कभी न कभी करता है। घरेलू प्रॉब्लम्स या निजी समस्या डिप्रेशन के कई अन्य कारण भी हैं। कुछ मेडिकल कारणों से भी लोगों को डिप्रेशन होता है, जिनमें एक है थायरॉयड की कम सक्रियता है। कुछ दवाओं के साइड इफेक्ट्स के कारण भी डिप्रेशन हो सकता है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि लोगों को डिप्रेशन क्या होता है और उसके क्या लक्षण है, इसकी सही जानकारी नहीं होती है। आइए जानते हैं डिप्रेशन क्या होता है और इसके कारण और लक्षण क्या हैं-
डिप्रेशन क्या होता है: डिप्रेशन एक ऐसी स्थिति है जिसमें लोगउलझ जाते हैं और फिर उससे बाहर निकलना उसके लिए मुश्किल हो जाता है। डिप्रेशन उन लोगों को ज्यादा होता है जो किसी बड़ी परेशानी से जूझ रहे हों या फिर जिसके जीवन में कोई बहुत बड़ी घटना हुई हो। इसके अलावा डिप्रेशन एक ऐसी स्थिति है जिसमें हमारे शरीर में हॉर्मोन में कुछ बदलाव आने लगते हैं। ऐसी परिस्थिति में लोग चाहकर भी खुश नहीं रह पाते हैं।
डिप्रेशन के कारण:
– परिवार से जुड़ी समस्याएं
– रिलेशनशिप में होने वाली कारण
– माता-पिता का अलग होना या दोनों में से किसी एक या दोनों की मौत हो जाना
– पढ़ाई और नौकरी में लगातार असफलता का सामना करना
– कर्ज में डूबना
– माता-पिता की उम्मीदों पर खरा ना उतरना
– परिवार से दूर अकेले रहना
– भविष्य को लेकर होने वाली चिंता
डिप्रेशन के लक्षण:
– अकेलापन
– उदासी
– अपनी खुशी को महसूस ना करना या फिर खुशी होने पर भी अंदर से दुखी होना
– लोगों से दूरी बनाने लगना
– हमेशा सिरदर्द रहना
– ऐसा महसूस होना कि आस-पास आपके साथ कुछ भी सही ना होना
डिप्रेशन होने पर क्या करें:
– ऐसी परिस्थिति में अपनों से बात करें। उनसे चीजें शेयर करें। अपनी तकलीफ के बारे में दोस्तों को बताएं।
– योगा या मेडिटेशन जैसी चीजें करना।
– नकारात्मक भावना को मन से हटाना।
– पर्याप्त नींद लें। रोजाना कम से कम 7-8 घंटे सोएं।
– रोजाना सूरज की रोशनी में कुछ देर बैठें।
– बाहर टहलने जाएं।
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App। Online game में रुचि है तो यहां क्लिक कर सकते हैं।