Diabetes and Guava leaf : खान-पान में गड़बड़ी और शारीरिक व्यायाम की कमी के कारण इन दिनों देश में मधुमेह तेजी से फैल रहा है। आज लगभग हर चौथा व्यक्ति इस रोग से पीड़ित है। यह रोग धीरे-धीरे शरीर को भीतर से नष्ट कर देता है। इसलिए इस रोग को स्लो डेथ भी कहा जाता है।अमरूद ज्यादातर लोगों को पसंद होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अमरूद के कई औषधीय और बेहतरीन स्वास्थ्य लाभ हैं?
अमरूद का फल सेहतमंद होता है लेकिन इसके पत्ते भी बहुत फायदेमंद होते हैं। अमरूद की पत्तियों का उपयोग कई बीमारियों में एक पारंपरिक औषधि के रूप में भी किया जाता है। अमरूद की पत्तियों का अर्क पीने से कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के अलावा एलर्जी की समस्या को भी दूर करता है। इसके अलावा अमरूद के पत्तों को उबालकर पीने से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में-
क्या अमरूद मधुमेह के लिए अच्छा है ?
अमेरिकन डायबिटीज एसोसिएशन द्वारा मान्यता प्राप्त ब्रेथ वेल बीइंग के अनुसार अमरूद का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। इसका तात्पर्य यह है कि इसका पाचन और अब्सॉर्प्शन धीरे-धीरे होता है और इस प्रकार यह धीरे-धीरे ग्लूकोज के स्तर में वृद्धि को प्रभावित करेगा। अमरूद में कम कैलोरी होती है। इसलिए, यह वजन घटाने में सहायता करता है। बहुत अधिक वजन मधुमेह का कारक है। यूएसडीए के अनुसार, लगभग 100 ग्राम अमरूद में 9 ग्राम नेचुरल शुगर और केवल 68 कैलोरी होती है। अमरूद में कम सोडियम और हाई पोटेशियम होता है और यह मधुमेह के लिए जरूरी डाइट की आवश्यकताओं में से एक को पूरा करता है।
Blood Sugar: यदि आप को ये 3 लक्षण दिख रहे है तो, आप हो सकते हैं शुगर के शिकार,देखें VIDEO
अमरूद में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। यह सामान्य ब्लड शुगर के स्तर को बनाए रखने के लिए बहुत अच्छा है। इसके अलावा, अमरूद में संतरे में मौजूद विटामिन सी की मात्रा चार गुना अधिक होती है। विटामिन सी शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। साथ ही, यह शरीर को मधुमेह जैसी पुरानी स्वास्थ्य समस्याओं से लड़ने में मदद करता है।
पोषक तत्वों से भरपूर
हेल्थ लाइन के अनुसार मधुमेह के रोगियों को अमरूद के उत्पादों का सेवन करना चाहिए, जिनमें चीनी की मात्रा बहुत कम होती है। ऐसे में अमरूद का सेवन आपके बहुत काम आ सकता है। दरअसल अमरूद विटामिन-A, विटामिन-B, विटामिन-C और फास्फोरस से भरपूर होता है। जो इंसुलिन के उत्पादन में मदद कर मधुमेह को बढ़ने से रोकते हैं। यह मीठा फल डायबिटीज के मरीजों के लिए रामबाण साबित हो सकता है। इस फल को खाने से शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।
कब पियें अमरूद की पत्तियों का चाय?
आयुर्वेद के मुताबिक है अमरूद की पत्तियों के कई औषधीय उपयोग हैं। अमरूद के पत्तों को सुबह खाली पेट पानी में उबालकर इसका सेवन करने से सेहत को बहुत लाभ होता है। अमरूद के पत्तों में कई विटामिन, खनिज, सूक्ष्म पोषक तत्व मौजूद होते हैं। ब्रेथ वेल बीइंग के अनुसार अमरूद के पत्तों को उबलते पानी में उबालने से अमरूद का रस निकलता है। इन अर्क में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन सी और फ्लेवोनॉयड्स होते हैं। अमरूद की पत्ती का अर्क इंसुलिन रेजिस्टेंस में सुधार करता है, ग्लूकोज के स्तर को नियंत्रित करता है, और कोलेस्ट्रॉल के स्तर में सुधार करता है।
ब्लड प्रेशर को कम करने में सहायक
NCBI में प्रकाशित एक शोध के मुताबिक अमरूद के पत्ते का पानी खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में कारगर है। ये पत्ते उन लोगों के लिए फायदेमंद होते हैं जिन्हें हाई ब्लड प्रेशर और दिल की बीमारी होती है। इस खतरे को कम करने के लिए इसकी पत्तियों का रस यानी अर्क भी काफी उपयोगी होता है।