Cholesterol: कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर में एक आवश्यक तत्व है। 200 मिलीग्राम/डीएल से नीचे कोलेस्ट्रॉल का स्तर अच्छा माना जाता है। लेकिन इससे ज्यादा लेवल खतरनाक माना जाता है। यह हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी कई घातक स्थितियों को जन्म दे सकता है। उच्च कोलेस्ट्रॉल के कारण हर साल कई लोग अपनी जान गंवा देते हैं। कोलेस्ट्रॉल की बीमारी इन दिनों महामारी की तरह बढ़ती जा रही है। हर उम्र के लोग इस बीमारी से पीड़ित हैं। इसलिए सभी को इससे सावधान रहना चाहिए।
शुरुआत में कोलेस्ट्रॉल के स्तर पर ध्यान नहीं दिया जाता है। जब स्थिति गंभीर हो जाती है कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करना बहुत मुश्किल हो जाता है। हालांकि हम छोटे-छोटे काम करके भी कोलेस्टेरॉल के जोखिम को कम कर सकते हैं। खराब जीवनशैली और अनहेल्दी डाइट को कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का प्रमुख कारण माना जाता है।
नहीं दिखता कोलेस्ट्रॉल कोई बाहरी लक्षण | Cholesterol Symptoms
मेयो क्लिनिक की रिपोर्ट है कि बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल (LDL Cholesterol) का कोई भी लक्षण पहले से नजर नहीं आता है। इसलिए इस बीमारी को आसानी से नहीं पहचाना जा सकता है। इसलिए इसे साइलेंट किलर कहा जाता है। क्योंकि यह धीरे-धीरे बढ़ता है और समय रहते इसका इलाज नहीं किया गया तो व्यक्ति की जान भी ले सकता है। खून की जांच से ही कोलेस्ट्रॉल का पता लगाया जा सकता है। इस समस्या से बचने के लिए लोगों को समय-समय पर ब्लड टेस्ट कराते रहना चाहिए।
Uric Acid बढ़ने पर कौन- कौन सी हो सकती हैं बीमारियां, क्या है इनका इलाज – जानिए डॉ अमरेंद्र झा से
डॉक्टर को कब दिखाना चाहिए ?
राष्ट्रीय हृदय, फेफड़े और रक्त संस्थान (NHLBI) के अनुसार, किसी व्यक्ति की पहली कोलेस्ट्रॉल जांच 9 और 11 वर्ष की आयु के बीच होनी चाहिए, और उसके बाद हर पांच साल में दोहराई जानी चाहिए। NHLBI अनुशंसा करता है कि 45 से 65 वर्ष के पुरुषों के लिए और 55 से 65 वर्ष की महिलाओं के लिए हर एक से दो साल में कोलेस्ट्रॉल की जांच की जानी चाहिए। 65 से अधिक उम्र के लोगों को सालाना कोलेस्ट्रॉल परीक्षण करवाना चाहिए ।
यदि टेस्ट में आपका कोलेस्टेरॉल बढ़ा हुआ आता है तो डॉक्टर आपको की बार टेस्ट कराने की सलाह दे सकता है। यदि परिवार में किसी को पहले से हाई कोलेस्ट्रॉल, हृदय रोग या मधुमेह या हाई ब्लड प्रेशर जैसे अन्य जोखिम वाले कारकों का पारिवारिक इतिहास है, तो आपका डॉक्टर अधिक-लगातार परीक्षण का सुझाव दे सकता है।
इन पांच उपायों को अपनाकर कोलेस्ट्रॉल को करें कंट्रोल | Naturally Reduce LDL Cholesterol Level
- हर दिन 30 मिनट का शारीरिक व्यायाम करें।
- स्वस्थ आहार लें और जंक फूड से बचें।
- धूम्रपान और शराब पीने से बचें
- अपने वजन को नियंत्रित करने का प्रयास करें।
- नियमित रूप से अपने खून की जांच करवाएं।