सर्दियों में इम्युनिटी को बनाता है मज़बूत, हृदय की बीमारियों से रखता है दूर; जानिए और कितने फायदे हैं चुकंदर के
चुकंदर खाना अथवा उसका जूस पीना हमारे स्वास्थ्य के हिसाब से लाभदायक है। इससे ह्रदय का स्वास्थ्य ठीक रहता है और हमारा ब्लड प्रेशर भी नियंत्रित रहता है।

Beetroot Benefits: चुकंदर खाना हमारे सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। ये फाइबर, विटामिन बी 9, विटामिन सी, मग्नीज, पोटैशियम और आयरन का एक उम्दा स्रोत है। इसे कच्चा खाना अथवा इसका जूस पीना, हमें कई बीमारियों से बचाता है। खाने में नियमित रूप से चुकंदर का इस्तेमाल करने से हमें बहुत से स्वास्थ्य लाभ होते हैं।
सर्दियों में चुकंदर इम्युनिटी को बनाएगा मजबूत- सर्दियों में चुकंदर हमारे लिए और भी ज़्यादा ज़रूरी है क्योंकि इस मौसम में हमें अपनी इम्युनिटी मजबूत रखनी होती है ताकि सर्दी जुकाम, वायरल फीवर आदि से बचे रहें। चुकंदर हमारी इम्युनिटी को बढ़ाता है। ये स्वस्थ बैक्टीरिया की संख्या को आंत में बढ़ाता है जिस कारण पाचन बेहतर होता है और इम्युनिटी सुधरती है। इसमें मौजूद विटामिन सी भी हमारे प्रतिरक्षा तंत्र (इम्यून सिस्टम) को मजबूत बनाता है।
हृदय की बीमारियों से रखता है दूर- चुकंदर और उसका जूस हमें दिल की बीमारियों से दूर रखता है। यह हृदय की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। इसमें मौजूद नाइट्रेट हार्ट डिजीज और स्ट्रोक के ख़तरे को कम करता है। चुकंदर हमारे शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाकर रक्त संचार को नियमित करता है।
ब्लड प्रेशर कम करता है- चुकंदर का सेवन ब्लड प्रेशर को कम करता है। इसमें मौजूद ऑर्गेनिक नाइट्रेट कुछ समय में ही हमारे ब्लड प्रेशर को कम कर देता है, और ये बात कई अध्ययनों के दौरान सिद्ध हो चुकी है। नाइट्रिक ऑक्साइड जब हमारे रक्त में बढ़ता है तब हमारे रक्त धमनियों को आराम मिलता है और हृदय के स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है।
हीमोग्लोबिन बढ़ाकर, एनीमिया को रोकता है- महिलाओं के लिए चुकंदर का सेवन बहुत ज़्यादा फायदेमंद होता है। हमारे रक्त को लाल रंग हीमोग्लोबिन के कारण ही मिलता है और जब इसकी मात्रा रक्त में कम हो जाती है तो हमें खून की कमी हो जाती है। महिलाओं में खून की कमी होने की संभावना ज़्यादा बनी रहती है, इसलिए उन्हें चुकंदर खाना चाहिए।
हड्डियों और दांतों के लिए है जरूरी- चुकंदर का सेवन हमारे हड्डियों और दांतों के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। चुकंदर में कैल्शियम भी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है जो हमारे हड्डियों को मजबूत बनाता है।
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App। Online game में रुचि है तो यहां क्लिक कर सकते हैं।