Mushrooms Health Benefits: भारत के कई हिस्सों में अलग-अलग तरह के मशरूम पाए जाते हैं। मशरूम को ‘अलंबी’ के नाम से भी जाना जाता है। आजकल बाजार में मशरूम आसानी से मिल जाता है। यह एक ऐसी सब्जी है जिसे अलग अलग तरीके से बनाया जाता है। मशरूम का स्वाद भी बहुत अच्छा होता है। भारतीय बाजार में मशरूम की कई प्रजातियां उपलब्ध हैं। शाकाहारी और मांसाहारी दोनों को ही मशरूम बहुत पसंद होता है। मशरूम न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होता है बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे मौत भी हो सकती है। बाजार में कई तरह के मशरूम मिलते हैं। उनमें से लगभग 12 से 15 हानिकारक हैं। इनमें से सबसे ज्यादा नुकसानदायक है। चमकीले रंग के मशरूम को सबसे जहरीला माना जाता है। इसलिए, अगली बार मशरूम लेने से पहले, आपको अपने लिए सबसे अच्छे और फायदेमंद मशरूम चुनने में सावधानी बरतनी होगी।
मशरूम में विटामिन, खनिज और अमीनो एसिड होते हैं। यही कारण है कि मशरूम को सेहत के लिहाज से रामबाण माना जाता है। बहुत से लोग मशरूम खाना पसंद करते हैं क्योंकि ये स्वादिष्ट होते हैं। लेकिन, बहुत से लोग इसके फायदों के बारे में नहीं जानते हैं। आज हम आपको मशरूम खाने के कुछ महत्वपूर्ण फायदे बताने जा रहे हैं।
कैंसर में लाभकारी है मशरूम
आकाश हेल्थकेयर सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. अनुजा गौर के मुताबिक मशरूम कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। मशरूम को विटामिन डी का अच्छा स्रोत माना जाता है। क्योंकि इसके कई स्वास्थ्य लाभ हैं। मशरूम हड्डियों को मजबूत करता है और इसमें कैंसर रोधी गुण होते हैं। इसका सेवन कैंसर में भी लाभकारी होता है।
मशरूम खाने से इम्यून सिस्टम होता है मजबूत
मेडिकल न्यूज टुडे के अनुसार मशरूम खाने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। मशरूम को प्राकृतिक एंटीबायोटिक माना जाता है। इसके सेवन से माइक्रोबियल और अन्य फंगल इंफेक्शन भी ठीक हो जाते हैं। इसमें पाए जाने वाले गुण शरीर में कोशिकाओं की मरम्मत करते हैं। मशरूम खाने से दिल की सेहत में सुधार होता है। मशरूम में उच्च पोषक तत्व और विभिन्न प्रकार के एंजाइम होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करते हैं। कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में रखने से दिल का दौरा और स्ट्रोक का खतरा बहुत कम हो जाता है।
डायबिटीज में मशरूम फायदेमंद
मधुमेह रोगियों के लिए भी मशरूम बहुत फायदेमंद होता है। मशरूम में बिल्कुल भी चीनी नहीं होती है। मशरूम का सेवन शरीर में इंसुलिन के स्तर को संतुलित करने में मदद करता है। इसके अलावा हेल्थ लाइन के मुताबिक त्वचा के लिए भी मशरूम बहुत फायदेमंद होता है। मशरूम में एंटी-एजिंग गुण होते हैं। इसके सेवन से त्वचा लंबे समय तक जवां बनी रहती है। त्वचा पर झुर्रियां नहीं पड़ती।