लीची गर्मी में पाया जाने वाला ऐसा फल है जो खाने में बेहद टेस्टी और रसीला होता है। गर्मी में इस फल का सेवन करने से बॉडी हाइड्रेट रहती है और प्यास कम लगती है। लीची जूस से भरपूर फल है जिसमें 80 प्रतिशत तक पानी होता है। ये फल गर्मी में आपको हेल्दी रखता है। विटामिन सी से भरपूर लीची इम्युनिटी को स्ट्रॉन्ग बनाती है। विटामिन बी6, नियासिन, राइबोफ्लेविन, फोलेट, तांबा, पोटेशियम, फॉस्फोरस, मैग्निशियम और मैग्नीज बॉडी को हेल्दी रखने के साथ ही बॉडी और पेट को ठंडा रखता है।
लीची का सेवन करने से मौसमी बीमारियों से बचाव होता है। गर्मी में ये फल बॉडी को बेहद फायदा पहुंचाता है। आइए जानते हैं गर्मी में इस फल का सेवन करने से बॉडी को कौन-कौन से फायदे पहुंचते हैं।
पाचन को दुरुस्त रखती है: लीची का सेवन करने पाचन दुरुस्त रहता है। फाइबर और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर लीची पाचन क्रिया को मजबूत बनाती है इसका सेवन करके कब्ज से निजात मिलती है। गर्मी में ये उल्टी और दस्त की समस्या से निजात दिलाती है।
इम्यूनिटी को मजबूत बनाती है: विटामिन सी से भरपूर लीची का सेवन करने से इम्युनिटी मजबूत होती है। लीची में मौजूद बीटा कैरोटीन, नियासिन, राइबोफ्लेविन और फोलेट भरपूर मात्रा में होता है जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करता हैं। इसका सेवन करने से इंफेक्शन का खतरा कम होता है। इससे गले में खराश, बुखार, जुकाम जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
वजन को कंट्रोल करती है: गर्मी में लीची का सेवन करने से वजन भी कंट्रोल रहता है। मीठी और रसीली लीची 80 फीसदी पानी से भरपूर होती है। इसे खाने के बाद भूख कम लगती है और आप लम्बे समय तक पेट भरा हुआ महसूस करते हैं। कम खाते हैं तो मोटापा कंट्रोल रहता है।
आयरन की कमी को पुरा करती है: लीची का सेवन करने से बॉडी में ऑयरन की कमी पूरी होती है। प्रेगनेंट महिलाएं अगर लीची का सेवन करें तो उनकी बॉडी में आयरन की कमी पूरी होती है।
बॉडी को हाइड्रेट रखती है: गर्मी में तेज गर्मी में पसीना ज्यादा आता है ऐसे में बॉडी से पसीने के रूप में पानी ज्यादा निकलता है। लीची का सेवन करने से बॉडी हाइड्रेट रहती है। गर्मी में डिहाइड्रेशन से बचाव करने के लिए लीची का सेवन बेस्ट है। लीची शरीर में पानी की कमी को पूरा करने में मदद करती है।