Diabetes Control Tips:डायबिटीज एक ऐसी क्रॉनिक बीमारी (chronic disease)है जिसमें पैन्क्रियाज (pancreas) इंसुलिन का उत्पादन करना कम या बंद कर देता है। इंसुलिन का कम उत्पादन होने से ब्लड में ग्लूकोज का स्तर बढ़ने लगता है। ब्लड में शुगर का स्तर बढ़ने को ही डायबिटीज (Diabetes)की बीमारी कहा जाता है। इन्सुलिन हार्मोन पाचन ग्रंथि से बनता है। इस हार्मोन का काम खाने को एनर्जी में बदलना है। जब बॉडी में इंसुलिन का उत्पादन कम होने लगता है तो ब्लड शुगर हाई होने लगती है।
डायबिटीज एक मेटाबॉलिक डिजीज (metabolic disease)है जो व्यक्ति के शरीर को धीरे-धीरे सुखा देता है। इस बीमारी के बॉडी में लक्षण दिखने लगते हैं। बार-बार प्यास लगना, भूख ज्यादा लगना, यूरिन का ज्यादा डिस्चार्ज होना,घाव का धीरे-धीरे भरना इस बीमारी के मुख्य लक्षण हैं। डायबिटीज के मरीजों के लिए जरूरी है कि वो डाइट का ध्यान रखें और बॉडी को एक्टिव रखें। बॉडी को एक्टिव रखने से ब्लड शुगर का स्तर नॉर्मल रहता है।
मौसम तेजी से बदल रहा है इस मौसम में कुछ फ्रूट्स का सेवन तेजी से ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल करता है। डायबिटीज के मरीज अगर इस मौसम में लाल अंगूर का सेवन करें तो ब्लड शुगर कंट्रोल रहेगी। गैस्ट्रो लीवर हॉस्पिटल के डॉक्टर वी.के.मिश्रा के मुताबिक एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर अंगूर का सेवन ना सिर्फ सेहत को फायदा पहुंचाते हैं बल्कि ब्लड शुगर को भी कंट्रोल करते हैं। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि अंगूर कैसे ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है।
अंगूर कैसे ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है:
इस मौसम में अंगूर की बेहद अच्छी किस्म मिलती है जो खाने में बेहद टेस्टी लगती है। अंगूर कई तरह के होते हैं जैसे हरा, काला और लाल अंगूर। सभी तरह के अंगूर खाने में टेस्टी लगते हैं और सेहत को फायदा पहुंचाते हैं। डायबिटीज के मरीजों के लिए इन अंगूरों में लाल अंगूरों का सेवन बेहद उपयोगी है। लाल अंगूर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है जो डायबिटीज को कंट्रोल करने में असरदार साबित होता है।
लाल अंगूर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स इंसुलिन का निर्माण नेचुरल तरीके से करते हैं। लाल अंगूर पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, कैल्शियम और आयरन प्रचूर मात्रा में मौजूद होता है जो अच्छी सेहत के लिए बेहद उपयोगी है। हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक डायबिटीज के मरीज अगर अंगूर का सेवन करें तो उनका वजन भी कंट्रोल रहेगा।