आज के समय में पेट से जुड़ी समस्या आम हो गई है। अस्वस्थ और अनियंत्रित खानपान के कारण कब्ज, गैस, पेट फूलना और एसिडिटी की समस्या होने लगती है। खराब खानपान के कारण पाचन के बिगड़ते ही पेट का हाजमा भी बिगड़ जाता है। ऐसे में कब्ज और एसिडिटी से छुटकारा पाने के लिए घरेलू उपायों का सहारा लिया जा सकता है। हाल ही में एक्ट्रेस भाग्यश्री ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है।
इस वीडियो में भाग्यश्री पेट की समस्या से छुटकारा पाने के लिए घरेलू नुस्खे बताती नजर आ रही हैं। उन्होंने कब्ज से निजात पाने के लिए रोजाना सुबह खाली पेट एक चम्मच घी खाने की सालह दे रही हैं।
एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, “बेहतर चयापचय और उच्च एनर्जी लेवल के लिए मेटाबॉलिज्म का स्वस्थ होना काफी महत्वपूर्ण है। अगर आपको एसिडिटी और कब्ज की दिक्कत होती है, तो इसका मतलब यह है कि आपकी चयापचय क्रिया ठीक नहीं है।”
View this post on Instagram
उन्होंने आगे लिखा, “कब्ज और एसिडिटी को ठीक करने के लिए खाने के बाद एक चम्मच भुनी हुई अजवाइन लें। यह गैस की समस्या को ठीक कर आपके पेट को स्वस्थ रखेगी। इसी के साथ यह सांसों की बदबू को भी ठीक करने में मदद करती है।”
इस तरह करें घी का सेवन: घी में कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं। घी में स्वस्थ वसा, विटामिन ए, ई और डी की अच्छी मात्रा होती है, साथ ही इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो पेट की समस्या से निजात दिलाने में कारगर है। इसी के साथ घी के सेवन से दिल और दिमाग को भी मजबूत बनाया जा सकता है।
इसके लिए एक गिलास गर्म पानी में एक बड़ा चम्मच घी मिलाएं और सुबह खाली पेट पी जाएं। आप चाहें तो एक गिलास गर्म दूध में एक चम्मच घी और हल्दी मिलाकर पी सकते हैं।
पेट की समस्या से निजात अजवाइन: अगर आपको घी पसंद नहीं है, तो आप अजवाइन का इस्तेमाल कर सकते हैं। एक्ट्रेस भाग्यश्री ने भी अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में इस बात का जिक्र किया है। खाने के बाद एक चम्मच भुनी हुई अजवाइन खाना पेट के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। साथ ही अजवाइन पेट के एसिड के प्रवाह में सुधार करते हुए पेप्टिक अल्सर के इलाज में भी मददगार है।