खराब खानपान और बिगड़ी जीवनशैली का सीधा असर हमारी पाचन क्रिया और आंतों की सेहत (Gut Health) पर पड़ता है। पाचन तंत्र में गड़बड़ी के कारण न केवल पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे गैस, कब्ज और एसिडिटी होती हैं, बल्कि इसका प्रभाव हमारे इम्यून सिस्टम और मानसिक स्वास्थ्य पर भी देखा जाता है। रजिस्टर बैरियाट्रिक डायटिशियन किरेरा ब्राउन, आरडी के अनुसार आंतों में मौजूद ‘गुड बैक्टीरिया’ को स्वस्थ रखने के लिए सही पोषक तत्वों से भरपूर फूड का सेवन करना जरूरी है। डेली डाइट में कुछ फर्मेंटेड फूड्स का सेवन करने से पाचन तंत्र को दुरुस्त रखा जा सकता है और गट हेल्थ में सुधार किया जा सकता है। आइए जानते हैं ऐसे 5 खाद्य पदार्थों के बारे में जो आपकी आंतों की सेहत को बेहतर बनाने और पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने में मदद कर सकते हैं।
दही में है पेट के लिए फायदेमंद प्रोबायोटिक
दही सबसे आसानी से उपलब्ध फर्मेंटेड फूड में से एक है। इसमें जीवित लाभकारी बैक्टीरिया होते हैं, जो आंतों में माइक्रोबायोम के संतुलन को सपोर्ट करते हैं। दही प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन B12, फॉस्फोरस और पोटैशियम का भी अच्छा स्रोत है। रोजाना डाइट में बिना चीनी वाला दही शामिल करना पाचन और ओवरऑल गट हेल्थ के लिए फायदेमंद हो सकता है। बाजार से दही खरीदते समय कवर पर live and active cultures जरूर देखें। सादा दही गट हेल्थ में सुधार के लिए बेहतर विकल्प हो सकता है।
केफिर गट माइक्रोबायोम के लिए बेहतरीन फूड
केफिर एक फर्मेंटेड डेयरी बेस्ट ड्रिंक है जो दूध में बैक्टीरियल और यीस्ट से बने स्टार्टर कल्चर मिलाकर तैयार किया जाता है। इसमें विभिन्न प्रकार के लाभकारी माइक्रो ऑर्गेनिज्म पाए जाते हैं, जो आंतों के माइक्रोबायोम की विविधता को सपोर्ट करते हैं। केफिर में प्रोटीन, कैल्शियम और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं जो हमारी गट हेल्थ में सुधार करते हैं और बॉडी को हेल्दी रखते हैं। इसमें सामान्य दूध की तुलना में लैक्टोज कम होता है, इसलिए यह आसानी से पच सकता है।
किमची फाइबर और गुड बैक्टीरिया से भरपूर फूड
किमची कोरियाई व्यंजनों का लोकप्रिय फर्मेंटेड फूड है जिसे आमतौर पर पत्ता गोभी जैसी सब्जियों से तैयार किया जाता है। इसमें फाइबर के साथ Lactobacilli जैसे लाभकारी बैक्टीरिया पाए जा सकते हैं। किमची में मौजूद कुछ बायोएक्टिव कंपाउंड में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लामेटरी गुण मौजूद होते हैं जो गट माइक्रोबायोम के लिए फायदेमंद होते हैं। कुछ लोगों में, खासकर IBS या संवेदनशील पाचन तंत्र वाले लोगों में, किमची से गैस, पेट फूलने और पाचन से जुड़ी दूसरी परेशानियां हो सकती है इसलिए इसका शुरुआत में कम मात्रा में ही सेवन करें।
सॉकरक्रॉट फर्मेंटेड पत्ता गोभी का हेल्दी विकल्प
सॉकरक्रॉट बारीक कटी पत्ता गोभी को फर्मेंटेशन के जरिए तैयार किया जाता है। यह लंबे समय से कई देशों के खानपान का हिस्सा रहा है। सॉकरक्रॉट में विटामिन C और विटामिन K जैसे बॉडी के लिए जरूरी पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं। गट माइक्रोबायोम को सपोर्ट कर सकते हैं। हालांकि, हर सॉकरक्रॉट में जीवित बैक्टीरिया मौजूद हों, यह जरूरी नहीं है। पाश्चराइजेशन से live cultures कम या खत्म हो सकते हैं। IBS या संवेदनशील पेट वाले लोगों को इसे थोड़ी मात्रा से शुरू करना चाहिए।
कोम्बुचा का करें सेवन
कोम्बुचा चाय, चीनी और SCOBY (Symbiotic Culture of Bacteria and Yeast) से तैयार किया जाने वाला फर्मेंटेड ड्रिंक है जो फर्मेंटेशन के दौरान बैक्टीरियल और यीस्ट चीनी को अलग-अलग कंपाउंड में बदलते हैं, जिससे इसका खट्टा और हल्का फिजी स्वाद बनता है। कोम्बुचा में एंटीऑक्सीडेंट और फाइटोकेमिकल मौजूद होते हैं जो गट हेल्थ में सुधार करते हैं। बाजार में मिलने वाले कई कोम्बुचा में शुगर की मात्रा अलग-अलग हो सकती है, इसलिए लेबल जरूर देखें।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सामान्य स्वास्थ्य जागरूकता के उद्देश्य से दी गई है। Fermented foods हर व्यक्ति पर अलग तरह से असर कर सकते हैं। किसी बीमारी, एलर्जी, IBS या अन्य पाचन संबंधी समस्या से पीड़ित लोग इन्हें डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर या योग्य डायटीशियन की सलाह लें। यह जानकारी किसी भी तरह से चिकित्सीय सलाह, निदान या इलाज का विकल्प नहीं है।
