संयुक्त राज्य अमेरिका में 2026 के मिडटर्म इलेक्शन होने जा रहे हैं, इस चुनाव पर पूरी दुनिया की नजर है क्योंकि अमेरिका की नीतियों का असर पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ता है। यह चुनाव राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए राजनीतिक परीक्षा मानी जा रही है। यह चुनाव तय करेगा कि जनता में उनकी लोकप्रियता का ग्राफ ऊपर है या नीचे चला गया है।
हालांकि इस चुनाव से ट्रंप की कुर्सी पर कोई खतरा नहीं है लेकिन इसके रिजल्ट से यह तय होगा कि उनकी पार्टी रिपब्लिकन अमेरिकी संसद के दोनों सदनों में अपना बहुमत बनाकर रख पाती है या विपक्षी पार्टी उन्हें चुनौती देने की स्थिति में आ सकती है।
ट्रंप की पार्टी हारी तो क्या होगा?
अगर मिडटर्म इलेक्शन में रिपब्लिकन कांग्रेस में अपना बहुमत खो देती है तो उसे कोई भी कानून पास कराने, बजट पास कराने और अपनी बनाई गई नीतियों को पास कराना मुश्किल हो जाएगा क्योंकि इसके लिए उन्हें विपक्षी सांसद के भरोसे रहना होगा, जिससे उनके लिए राजनीतिक रूप से नुकसानदेह ही होगा। ध्यान दें कि अमेरिका में संसद को कांग्रेस कहा जाता है।
कब होंगे अमेरिका में मिडटर्म इलेक्शन?
अमेरिका में यह चुनाव 3 नवंबर 2026 को एक दिन में होना है, अमेरिका कांग्रेस के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्य की सभी 435 सीटों और ऊपरी सदन सीनेट की 100 में से 35 सीटों पर होना है। इसके अलावा, 36 राज्यों में गवर्नर पद के चुनाव और कई स्थानीय चुनाव भी निर्धारित हैं। इस चुनाव में जनता कांग्रेस के सदस्यों और विभिन्न राज्यों के पदाधिकारियों को वोटर देकर चुनेगी।
क्यों कहा जा है मिडटर्म इलेक्शन?
इस चुनाव को मिडटर्म इलेक्शन या मध्यावधि चुनाव इसलिए कहा जाता है क्योंकि यह राष्ट्रपति के चार साल के कार्यकाल के बीच में होता है। अमेरिका में राष्ट्रपति का चुनाव हर चार साल में होता है, जबकि प्रतिनिधि सभा के सदस्यों का कार्यकाल दो साल का होता है। सीनेटर छह साल के लिए निर्वाचित होते हैं, इसलिए हर दो वर्ष में सीनेट की करीब एक-तिहाई सीटों पर चुनाव होता है। यह चुनाव राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति पद को छोड़ सभी राज्यों में अन्य पदों के लिए होते हैं।
कैसे काम करती है अमेरिकी संसद?
अमेरिका में संसद को कांग्रेस कहा जाता है, यहां दो सदन है पहला हाउस ऑफ रिप्रेंजेंटेटिव्स (प्रतिनिधिसभा) और दूसरा सीनेट। हाउस ऑफ रिप्रेंजेंटेटिव्स में 435 सदस्य होते हैं, इसका कार्यकाल दो साल का होता है। सीनेट में 100 सदस्य होते हैं, इसका कार्यकाल छह साल का होता है।
हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स आबादी के आधार पर राज्यों का प्रतिनिधित्व करता है। बजट और खर्च से जुड़े विधेयक पारित करता है। इस सदन के पास ही राष्ट्रपति के खिलाफ महाभियोग के आरोप लगाने की शक्ति का अधिकार है।
सीनेट महाभियोग के मुकदमे की सुनवाई करती है, हर राज्य से दो सीनेटर निर्वाचित होते हैं। यह सदन राष्ट्रपति की कई अहम नियुक्तियों पर अपनी सहमति देती है और कानून बनाने में प्रतिनिधिसभा के साथ काम करती है।
किसी भी बड़े कानून को दोनों सदनों से मंजूरी चाहिए होती है, इसके बाद राष्ट्रपति की स्वीकृति की जरूरत होती है।
मिडटर्म चुनाव का क्या है असली मकसद?
इस चुनाव का तीन मकसद है, जिनमें से एक कांग्रेस में बहुमत तय करना, दूसरा राष्ट्रपति के कामकाज पर जनता की राय क्या है और तीसरा राष्ट्रपति की राजनीतिक ताकत की परख।
क्यों अहम है ट्रंप के लिए यह चुनाव?
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का जनवरी 2025 में दूसरा कार्यकाल चल रहा है, ऐसे में यह चुनाव उनके सरकार के दो साल होने के बीच में हो रहे हैं। इन दो सालों में अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने फैसलों से पूरी दुनिया में अनिश्चितता पैदा कर दी है। साथ ही ईरान से जंग भी लड़ रहा है। ऐसे में यह चुनाव उनकी पार्टी के भविष्य को तय करेगी। मिडिल ईस्ट जंग और उनके दूसरे देशों पर व्यापार से जुड़े टैरिफ के फैसलों के कारण अमेरिका में महंगाई काफी हद तक बढ़ गई है।
अमेरिका में इन दिनों रोजमर्रा की चीजें खासा महंगी हो गई है, साथ ही पेट्रोल-डीजल भी महंगा है। यह चीजें अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन में अहम मुद्दा बनी हुई हैं। साथ ही इस चुनाव में अमेरिका के विदेश नीति की भी खासा चर्चा है। ईरान के साथ जंग ने अमेरिका में एनर्जी और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी उछाल ला दिया है, जो वोटरों के बीच चर्चा में हैं। एपी के मुताबिक कुछ रिपब्लिकन उम्मीदवार ट्रंप से दूरी बनाकर चुनावी प्रचार कर रहे हैं।
इसके अलावा, सरकार के कामों में पारदर्शिता, राष्ट्रपति और सहयोगियों के फैसलों की जांच और सत्ता दुरुपयोग भी चुनावी चर्चा का हिस्सा हैं।
यह भी पढ़ें: ‘भारत के खिलाफ नफरत बढ़ रही’, विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश मामले पर जताई चिंता
भारत ने अमेरिका के इलिनोइस के ऑरोरा क्षेत्र में एक हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश रचने की कड़ी निंदा की है। साथ ही मंदिर को निशाना बनाने की कथित साजिश पर भी चिंता व्यक्त की है। मीडिया के सवालों के जवाब में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, हम इस घटना को लेकर बेहद चिंतित हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
