सऊदी अरब की एक अपीलीय अदालत ने फेसबुक पर एक टिप्पणी के मामले में 24 वर्षीय श्रीलंकाई प्रवासी मजदूर अनोजन शिवरासा को ईशनिंदा का दोषी मानते हुए मौत की सजा सुनाई है। इस फैसले ने न केवल अनोजन के परिवार को झटका दिया है, बल्कि श्रीलंका के राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में भी हलचल पैदा कर दी है।

इस्लाम पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी के इस मामले में अब श्रीलंकाई मजदूर की जान बचाने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कूटनीतिक प्रयास तेज कर दिए गए है।

क्या अनोजन शिवरासा का पूरा केस?

दरअसल, इस मामले की शुरुआत सऊदी अरब में नहीं, बल्कि श्रीलंका में हुई एक स्थानीय घटना से हुई थी। जून महीने के अंत में श्रीलंका में आयोजित एक हिंदू तीर्थयात्रा का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हुआ था। इस वीडियो में एक मुस्लिम युवक श्रद्धालुओं के पीछे चल रहे एक कुत्ते को लात मारता हुआ नजर आ रहा था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई।

वीडियो के वायरल होने के बाद विभिन्न समुदायों के सोशल मीडिया यूजर्स के बीच इंटरनेट पर तीखी बयानबाजी शुरू हो गई। इसी बहस के दौरान एक यूजर ने हिंदू देवी-देवताओं के बारे में अपमानजनक टिप्पणी कर दी। इसके जवाब में गुस्से में आकर अनोजन शिवरासा ने तमिल भाषा में एक विवादित टिप्पणी लिख दी, जिससे पूरा मामला बेहद संवेदनशील हो गया।

स्क्रीनशॉट से गिरफ्तारी तक का घटनाक्रम

अनोजन को अपनी गलती का अहसास तुरंत हो गया था और उन्होंने बिना देर किए अपनी उस टिप्पणी को डिलीट कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने अपनी गलती स्वीकार करते हुए और माफी मांगते हुए एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। हालांकि, तब तक बहुत देर हो चुकी थी क्योंकि किसी यूजर ने उनकी विवादित टिप्पणी का स्क्रीनशॉट ले लिया था।

अनोजन के भाई हमसिदन के अनुसार श्रीलंका के हिंदू युवक को सऊदी में क्यों दी जा रही फांसी की सजा? लोगों ने कहीं पीएम मोदी से मदद मानने की बातअरब में स्थानीय स्तर पर किसी को भी इस बात की भनक नहीं थी। श्रीलंका से ही कुछ लोगों ने उस स्क्रीनशॉट को सऊदी अरब स्थित उस कंपनी को ईमेल के जरिए भेज दिया जहां अनोजन काम करते थे। कंपनी प्रबंधन ने तुरंत इसकी सूचना सऊदी पुलिस को दी, जिसके बाद जुलाई में अनोजन को गिरफ्तार कर लिया गया और उनके सभी डिजिटल उपकरण जब्त कर लिए गए।

5 साल की जेल से अचानक मौत की सजा में बदलाव

गिरफ्तारी के बाद मामला अल-अहसा आपराधिक अदालत में पहुंचा। शुरुआती सुनवाई के दौरान अदालत ने इसे साइबर अपराध की श्रेणी में रखते हुए अनोजन को 5 साल की कैद और 30 लाख सऊदी रियाल यानी लगभग 8 लाख अमेरिकी डॉलर का भारी जुर्माना सुनाया। अनोजन की ओर से सजा कम करने के लिए दायर की गई पहली अपील को अदालत ने खारिज कर दिया।

इसके बाद मामले में एक भयानक मोड़ तब आया जब साउदी अभियोजकों ने इस केस को देश के साइबर कानून के बजाय कठोर शरीयत कानून के तहत चलाने की मांग की। अपीलीय अदालत ने अभियोजन पक्ष की इस मांग को स्वीकार कर लिया और अनोजन की सजा को बढ़ाकर मृत्युदंड में तब्दील कर दिया, जिससे परिवार की बची-खुची उम्मीदें भी टूट गईं।

जेल में संपर्क भंग और असहाय परिवार की गुहार

बीते 28 सितंबर के बाद से अनोजन का अपने परिवार के साथ किसी भी प्रकार का संपर्क पूरी तरह टूट चुका है। सऊदी अरब की न्याय प्रणाली के कड़े नियमों के तहत मृत्युदंड की सजा पाए कैदियों को मोबाइल फोन या किसी भी संचार उपकरण का इस्तेमाल करने की सख्त मनाही होती है, जिससे परिवार की चिंताएं चरम पर पहुंच गई हैं।

अनोजन की मां रसमणिक्कम योगलक्ष्मी ने अपने बेटे की गलती के लिए माफी मांगी है और सऊदी सरकार से उसे दया देकर वापस भेजने की भावुक अपील की है। वहीं अनोजन के भाई ने अधिकारियों से स्थिति को लेकर स्पष्टता और ताजा अपडेट साझा करने का आग्रह किया है ताकि उन्हें अपने भाई की सेहत और स्थिति की सही जानकारी मिल सके।

श्रीलंका सरकार का व्यापक कूटनीतिक और कानूनी हस्तक्षेप

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए श्रीलंका सरकार ने अपनी कूटनीतिक सक्रियता काफी बढ़ा दी है। श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने खुद अनोजन के माता-पिता से मुलाकात कर उन्हें आश्वासन दिया है कि वे व्यक्तिगत रूप से साउदी नेतृत्व से दया की याचिका करेंगे और अपने नागरिक की जान बचाने के लिए हर संभव कदम उठाएंगे।

लोगों ने की पीएम मोदी से मदद की मांग

इस मुद्दे पर श्रीलंका में अभूतपूर्व सामाजिक और धार्मिक एकजुटता देखने को मिल रही है। देश के वरिष्ठ बौद्ध भिक्षुओं और हिंदू धर्मगुरुओं ने संयुक्त रूप से राष्ट्रपति भवन पहुंचकर मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। इसके साथ ही श्रीलंकाई वकीलों का एक चार सदस्यीय दल सऊदी अरब के लिए रवाना हुआ है जो वहां के स्थानीय वकीलों के साथ मिलकर कानूनी रणनीति तैयार करेगा।

श्रीलंका के राजनीतिक गलियारों में इस बात की भी चर्चा तेज है कि भारत से भी इस मामले में मदद ली जानी चाहिए। वहां के नेताओं ने सुझाव दिया है कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साउदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के साथ मजबूत संबंध हैं, इसलिए भारत के माध्यम से कूटनीतिक मध्यस्थता की कोशिश की जा सकती है।

फांसी की अनिश्चितता और प्रवासियों की चुनौतियां

सऊदी अरब में ईशनिंदा के मामलों में आमतौर पर मौत की सजा दिए जाने की घटनाएं मादक पदार्थों की तस्करी या हत्या जैसे अपराधों की तुलना में कम होती हैं। हालांकि, वहां की पूरी न्यायिक प्रणाली बेहद सख्त और गोपनीय मानी जाती है। फांसी दिए जाने की तारीख की कोई पूर्व घोषणा नहीं की जाती और परिजनों को भी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही सूचना दी जाती है।

मानवाधिकार संगठनों ने जताई चिंता

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों ने इंटरनेट पर विचारों या बयानों की अभिव्यक्ति के लिए ऐसी कठोर सजाएं दिए जाने पर बार-बार गहरी चिंता जताई है। इससे पहले भी सोशल मीडिया पोस्ट के लिए मौत की सजा सुनाए जाने के मामले सामने आए हैं, जिन्हें भारी अंतरराष्ट्रीय दबाव के बाद ही लंबी जेल की सजा में बदला गया था।

सऊदी अरब में 1 करोड़ से अधिक विदेशी प्रवासी मजदूर कार्यरत हैं, जो अक्सर भाषा बाधाओं और कानूनी मदद के अभाव के कारण वहां के जटिल न्याय तंत्र में फंस जाते हैं। अनोजन शिवरासा का यह मामला भी इसी तरह की कानूनी लाचारी और सोशल मीडिया विवाद के घातक परिणामों को रेखांकित करता है।

यह भी पढ़ें: भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद हुए अमेरिकी सांसद, स्मित मच्छार के सम्मान में पेश किया प्रस्ताव

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में फ्लाईदुबई की उड़ान 1073 के भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की सराहना करने और विमान में हुए कथित आतंकवादी हमले की निंदा करने वाला प्रस्ताव पेश किया गया है। यह प्रस्ताव 5 अक्टूबर 2026 को सांसद जोश गॉटहाइमर ने माइकल मैककॉल और डॉन बेकन के साथ मिलकर पेश किया। प्रस्ताव को विदेश मामलों की समिति के पास भेजा गया है। पढ़िए पूरी खबर…