Bollywood: पिछले कुछ दिनों से शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) की चर्चा है। फिल्म में सेकेंड लीड जॉन अब्राहम (John Abraham) हैं। उन्हें पठान के लिए 20 करोड़ रुपये मिला है। जॉन अब्राहम को बॉलीवुड (Bollywood Actor John Abraham) में उनके एक्शन और फिटनेस के लिए जाना जाता है। उन्होंने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत साल 2003 में महेश भट्ट की फिल्म ‘जिस्म’ से की थी। जॉन अब तक करीब 40 फिल्मों में बतौर एक्टर काम कर चुके हैं।
पहले 6500 की नौकरी करते थे जॉन
जॉन अब्राहम का जन्म 17 दिसंबर 1972 को महाराष्ट्र में हुआ था। उनके पिता केरल के एक मलयाली सीरियाई ईसाई हैं और उनकी मां गुजरात की एक पारसी जोरास्ट्रियन हैं। उनकी मां मूल रूप से ईरानी हैं, जिनके कई रिश्तेदार आज भी ईरान में रहते हैं।
जॉन अब्राहम खुद को एक आध्यात्मिक व्यक्ति मानते हैं लेकिन किसी विशेष धर्म का पालन नहीं करते हैं। उनकी पढ़ाई लिखाई बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल से हुई है। आगे की पढ़ाई उन्होंने मुंबई विश्वविद्यालय के जय हिंद कॉलेज से की।
इसके बाद उन्होंने बॉम्बे के एमईटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट से एमबीए किया है। बॉलीवुड में आने से पहले जॉन अब्राहम एक एड एजेंसी में काम करते थे। उसस नौकरी के लिए उन्हें हर माह मात्र 6500 रुपए मिलता था।
अब 270 करोड़ के हैं मालिक
इन्फिनिटी नेट वर्थ के अनुसार, जॉन अब्राहम 270 करोड़ रुपये के मालिक हैं। इसके अलावा वह कई महंगी गाड़ियों और अन्य संपत्तियों के भी मालिक हैं। जॉन अब्राहम को सुपर फास्ट कार और बाइक्स बहुत पसंद है। अक्सर पपराज़ी उन्हें उनकी कारों और बाइक्स के साथ कैप्चर करते हैं। जॉन के पास लेम्बोर्गिनी गैलार्डो, निसान जीटी-आर ब्लैक एडिशन, पोर्श केयेन टर्बो, ऑडी क्यू7 और क्यू3 कार है। कार की बात करें तो उनके पास BMWS 1000 RR, Aprilia RSV4 RF और Honda CBR1000RR-R सहित दुर्लभ और महंगी बाइक्स हैं।
जॉन के घर में है इन-हाउस जिम
जॉन अब्राहम मुंबई स्थित एक विशाल पेंटहाउस में रहते हैं। उनके पेंटहाउस से समुद्र (अरब सागर) का शानदार दृश्य भी नजर आता है। जॉन का डुप्लेक्स अपार्टमेंट 4000 वर्ग फुट क्षेत्र में फैला हुआ है। जॉन के घर को उनके भाई एलन अब्राहम ने डिजाइन किया है। स्थानीय लकड़ियों से निर्मित जॉन का घर शहर के बीचों-बीच स्थित है। घर में एक स्विमिंग पूल, इन-हाउस जिम और एक विशाल बालकनी डेक भी है। जॉन अब्राहम के पास लॉस एंजिल्स में भी एक संपत्ति है। टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, अभिनेता ने रियल एस्टेट में भारी निवेश किया है।