Delhi Colder Than Shimla and Manali: दिल्ली (Delhi Temperature) में कड़ाके की ठंड पढ़ रही हैं। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार यानी 12 जनवरी को दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों में हल्की बूंदाबांदी की आशंका जताई है। इससे न्यूनतम तापमान और गिर सकता है, ठंड में बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग ने 12 और 13 जनवरी के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।
मौसम वैज्ञानिक आरके जेनामणि के मुताबिक दिल्ली समेत उत्तर भारत के 5 राज्य शीतलहर की चपेट में हैं। दिल्ली के कई पिछले एक सप्ताह के दौरान न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस से भी कम रिकॉर्ड किया गया। जो हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई मशहूर हिल स्टेशन (Hill Stations) के मुकाबले भी कम था।
उदाहरण के लिए बीते सोमवार (9 जनवरी) को शिमला का न्यूनतम तापमान (Shimla Temperature) 10.3 डिग्री, मनाली का 6 डिग्री, कांगड़ा का 8.9 डिग्री, मसूरी का 11.3 डिग्री, नैनीताल का 6 डिग्री, मुक्तेश्वर का 7.6 डिग्री और डलहौजी का तापमान 9 डिग्री था। जबकि 9 जनवरी को दिल्ली का तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि इससे एक दिन पहले 8 जनवरी को न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस था।

पहाड़ी इलाकों के मुकाबले क्यों दिल्ली में ज्यादा ठंड? Why Delhi is colder than hill station?
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पहाड़ी इलाकों के मुकाबले दिल्ली में ज्यादा ठंड (Delhi Temperature/Delhi Weather News) के पीछे पश्चिमी विक्षोभ जिम्मेदार है। इस बार दो पश्चिमी विक्षोभ के बीच ज्यादा गैप होने की वजह से ज्यादा ठंडी हवाएं चल रही हैं। इससे न्यूनतम तापमान में गिरावट (Mausam News) आ रही है। मौसम वैज्ञानिक कहते हैं कि दिल्ली में जिस तरीके से गोल्ड वेव या शीतलहर चल रही है, उसके पीछे पश्चिमी विक्षोभ के बीच असामान्य गैप है। जिससे पूर्वोत्तर के हिमालयी पहाड़ों से ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों तक पहुंचती हैं। सामान्यत: दो पश्चिमी विक्षोभ के बीच 3 से 4 दिन का गैप होता है, लेकिन इस बार 7 दिनों का गैप रहा। पहला पश्चिमी विक्षोभ 31 दिसंबर को देखा गया, उसके बाद 7 जनवरी को आया।
पहाड़ों से ज्यादा ठंड, फिर भी दिल्ली में क्यों नहीं पड़ती है बर्फ? Why it ever snows in Delhi
दिल्ली का न्यूनतम तापमान तमाम हिल स्टेशन के मुकाबले कम होने के बावजूद आखिर यहां बर्फ क्यों नहीं पड़ती? भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रंजीत सिंह Jansatta.com को बताते हैं कि दिल्ली एक ड्राई स्टेट यानी सूखा शहर और मैदानी इलाका है। बर्फबारी में ऊंचाई का महत्वपूर्ण रोल होता है। जमीन से एक किलोमीटर उपर जाने पर तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस तक कम हो जाता है। जिस जगह की ऊंचाई 3-4 किमी होगी, वहां का तापमान ऐसे ही 17-18 डिग्री कम हो जाएगा। जितनी ऊंचाई पर जाएंगे वहां, तापमान और कम होता जाएगा।
डॉ. रंजीत सिंह कहते हैं कि उदाहरण के लिए, राजस्थान मैदानी और सूखा इलाका है, लेकिन कई बार माउंट आबू में बर्फबारी हो जाती है, क्योंकि वो ऊंचाई पर है। आंध्र प्रदेश भी गरम इलाका है, लेकिन तिरुपति में कई बार बर्फ गिर जाती है। उत्तराखंड (Uttarakhand Weather) के देहरादून में बर्फ नहीं गिरती, जबकि मसूरी में बर्फबारी (Mussoorie Weather) होती है। जबकि देहरादून से मसूरी की दूरी बमुश्किल 25 किलोमीटर है।