बॉलीवुड में 70 के दशक की शुरुआत तक हीरोइनों को शरमाई और सहमी हुई दिखाया जाता था। साड़ी या सूट में एक मासूम सी लड़की का वो तब बदला जब जीनत अमान ने एंट्री की। फिल्म इंडस्ट्री में उनका कदम रखना ग्लैमर की शुरुआत माना गया। उन्होंने इस छवि को पूरी तरह बदल दिया। अपने ग्लैमरस अंदाज, वेस्टर्न स्टाइल और बेबाक स्क्रीन प्रेजेंस के साथ जीनत अमान हिंदी सिनेमा की पहली मॉडर्न हीरोइन बन गईं।
1971 में रिलीज हुई फिल्म ‘हरे कृष्णा हरे राम’ से जीनत अमान को बड़ी पहचान मिली। फिल्म में उनके निभाए किरदार और गाने ‘दम मारो दम’ ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया। इस फिल्म के जरिए उन्होंने एक ऐसे किरदार को पर्दे पर उतारा जो उस दौर के लिए काफी अलग और बोल्ड माना गया।
जीनत अमान ने न सिर्फ अपने अभिनय से बल्कि अपने फैशन और स्टाइल से भी बॉलीवुड में नया ट्रेंड सेट किया। बड़े सनग्लासेस, वेस्टर्न आउटफिट, आत्मविश्वास से भरी बॉडी लैंग्वेज और खुलकर अपनी बात रखने का अंदाज, इन सबने उन्हें बाकी एक्ट्रेसेस से अलग बना दिया।
यह भी पढ़ें: राज कपूर की होली पार्टी का था जलवा: आरके स्टूडियो में मेहमानों के लिए तैयार होता था स्पेशल पूल
इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया। ‘यादों की बारात’, ‘डॉन’, ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ जैसी फिल्मों में उनके किरदारों ने ग्लैमर और बोल्डनेस की नई मिसाल कायम की। खासतौर पर ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ में उनका किरदार उस समय काफी चर्चा में रहा था।
जीनत अमान की खासियत यह रही कि उन्होंने सिर्फ ग्लैमरस रोल ही नहीं किए, बल्कि अपने किरदारों में एक मजबूत और आत्मनिर्भर महिला की छवि भी दिखाई। यही वजह है कि उन्हें हिंदी सिनेमा में मॉडर्न बॉलीवुड हीरोइन की शुरुआत करने वाली अभिनेत्रियों में गिना जाता है।
आज भी जीनत अमान का स्टाइल, आत्मविश्वास और स्क्रीन प्रेजेंस बॉलीवुड के लिए एक मिसाल माना जाता है। उन्होंने उस दौर में जो रास्ता बनाया, उसी पर आगे चलकर कई अभिनेत्रियों ने ग्लैमरस और बिंदास किरदारों को अपनाया।
यह भी पढ़ें: शादी के बाद भी मधुबाला को दिलीप कुमार की गर्लफ्रेंड ही मानते थे किशोर कुमार, बहन ने किया था दावा | रील गाथा
जीनत अमान को बॉलीवुड की सबसे बोल्ड और महंगी अभिनेत्रियों में गिना जाता है। उन्होंने फिल्म ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ के टाइटल सॉन्ग में अपने अंदाज़ से दर्शकों को चौंका दिया था। सफेद साड़ी में फिल्माया गया उनका नहाने वाला सीन उस समय काफी चर्चा में रहा और उनकी खूबसूरती ने लोगों को दीवाना बना दिया। यही नहीं, इसके बाद भी उन्होंने कई फिल्मों में ऐसे साहसी और ग्लैमरस सीन किए। खुद जीनत अमान का कहना है कि उनके इस तरह के किरदारों से निर्माताओं को काफी फायदा मिलता था।
उस दौर में जब समाज में महिलाओं के लिए कई तरह की बंदिशें थीं, तब जीनत अमान ने फिल्मों में बोल्डनेस की एक नई मिसाल पेश की। चाहे रोमांटिक सीन हों, डांस हो या उनका आकर्षक व्यक्तित्व, हर मामले में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई, जो आज भी बरकरार है।
जीनत अमान अपने स्टाइलिश और मॉडर्न आउटफिट्स के लिए भी जानी जाती थीं। उस समय जब फिल्मों में ज्यादातर हीरोइनें सूट या साड़ी में नजर आती थीं, तब उन्होंने बिकिनी पहनकर ट्रेंड ही बदल दिया था। उनके ग्लैमरस लुक के लाखों दीवाने थे। कई फिल्मों में उन्होंने बोल्ड और नहाने वाले सीन भी दिए, जिनके पीछे की वजह का खुलासा उन्होंने कपिल शर्मा के शो में खुद किया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
