बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म ‘वीर’ से जरीन खान ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इंडस्ट्री में कदम रखने के बाद उनकी तुलना कटरीना कैफ से की गई। शुरुआती दौर में उनका करियर अच्छा रहा, लेकिन समय गुजरने के बाद एक्टिंग करियर कमजोर पड़ता नजर आया। आज के समय में हिंदी फिल्मों के प्रोजेक्ट्स से जरीन खान बिल्कुल गायब हैं। इस बीच उन्होंने बी-ग्रेड फिल्मों से उनकी इमेज को हुए नुकसान के बारे में खुलकर बात की और अपनी कुछ फिल्मों से जुड़ी कंट्रोवर्सी पर भी चुप्पी तोड़ी।

जरीन खान के फैंस अक्सर उनकी कम होती फिल्मों के बारे में सवाल करते हैं। साल 2021 के बाद उन्होंने फिल्म प्रोजेक्ट पर काम नहीं किया है। हालांकि, इस दौरान उन्हें म्यूजिक वीडियो में जरूर देखा गया। हाल ही में उन्होंने पूजा भट्ट के पॉडकॉस्ट में हेट स्टोरी 3 और अक्सर 2 जैसी फिल्मों के बारे में बात की।

जरीन का मानना है कि उन्हें हेट स्टोरी 3 और अक्सर 2 जैसी फिल्मों के कारण जज किया जाता है, जिनका प्रभाव उनकी छवि पर भी पड़ा। पूजा भट्ट के पॉडकास्ट में सलमान खान की हीरोइन ने कहा, मुझे हेट स्टोरी 3 के बाद नीचा दिखाने की कोशिश की गई। इंडस्ट्री के लोगों ने कहना शुरू कर दिया था कि वो एक्टिंग नहीं कर सकती है, और इस वजह से ऐसे प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू कर दिया है। जरीन ने अपनी फिल्म अक्सर 2 पर भी खुलकर बात की, जिसके ऊपर खूब कंट्रोवर्सी हुई थी।

Award Banner

जरीन खान ने अक्सर 2 फिल्म विवाद पर तोड़ी चुप्पी

जरीन ने इस बात का दावा किया कि फिल्म डायरेक्टर अनंत महादेवन ने उन्हें इस बारे में पूर विश्वास दिलाया था कि अक्सर 2, हेट स्टोरी 3 जैसी बिल्कुल नहीं होगी। एक्ट्रेस को स्क्रिप्ट भी सुनाई गई थी, लेकिन जैसे ही वह फिल्म के शूटिंग सेट पर पहुंची, तो वहां चीजें बदली नजर आई। इस बारे में जरीन खान ने कहा, जब मैं फिल्म के सेट पर पहुंची, तो वहां हर दूसरे सीन में मुझे या तो किस करना पड़ता या फिर ब्रा में या कुछ ऐसा ही पहनना पड़ता था।

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Day 1 Advance Booking: ओपनिंग डे से पहले ही ‘धुरंधर 2’ का क्रेज, एडवांस बुकिंग में दिखा जबरदस्त रिस्पॉन्स

मैंने डायरेक्टर को इस बारे में सवाल किया कि आपने जो मुझे ब्रीफ दिया था, ये उससे बिल्कुल अलग है। अब आप सिर्फ इसलिए ऐसे सीन जोड़ना चाहते हो, क्योंकि पहली फिल्म में इस तरह के सीन ज्यादा चले थे। बाद में मुझे जानकारी मिली कि वो डायरेक्टर बिल्कुल कमजोर था। प्रोड्यूसर को डायरेक्टर की ओर से कुछ और कहानी सुनाई जाती थी, और मुझे और कॉस्ट्यूम डिजाइनर को कुछ दूसरी। एक्ट्रेस ने इस बात का भी खुलासा किया कि उन्हें फिल्म की स्क्रीनिंग पर भी नहीं बुलाया गया था, जबकि उन्होंने प्रोजेक्ट पर बेहतरीन ढंग से काम किया था।