भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल एक बार फिर अपनी निजी जिदगी को लेकर चर्चा में हैं। कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा से तलाक के बाद से ही चहल का नाम लगातार अलग-अलग लोगों के साथ जोड़ा जा रहा है। हाल ही में उनका नाम RJ महवश के साथ जुड़ा था, लेकिन जब दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया, तो उनके ब्रेकअप की अटकलें भी तेज हो गईं। इसी बीच चहल को मुंबई के एक रेस्टोरेंट से ‘बिग बॉस 13’ की कंटेस्टेंट शेफाली बग्गा के साथ बाहर निकलते देखा गया। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनके नए रिश्ते को लेकर फिर से चर्चाएं शुरू हो गईं।
सोशल मीडिया पर छाए AI पोस्टर
अब ‘किस किसको प्यार करूं 3’ के AI-जनरेटेड पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन पोस्टर्स में युजवेंद्र चहल को धनश्री वर्मा, RJ महवश और शेफाली बग्गा के साथ दिखाया गया है। इन पोस्टर्स को ग्राफिक डिजाइनर विजय कुमार बारिया ने बनाया और इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। लोग इन पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे थे, इसी बीच चहल ने अपनी तस्वीरों पर एक ऐसा कमेंट कर दिया, जो इंटरनेट पर वायरल हो गया है।
चहल का मजेदार रिएक्शन
इन पोस्टर्स पर चहल ने कमेंट किया,“2-3 रह गई एडमिन, अगली बार और बेहतर रिसर्च करना।” उनके इस कमेंट को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। कई लोग कमेंट कर रहे हैं कि पोस्टर तो जारी हो गए, जल्द ही ट्रेलर भी रिलीज किया जाना चाहिए।
यह भी पढ़ें: मोहनलाल की फिल्म के प्रोड्यूसर ने खुद को मारी गोली, इनकम टैक्स रेड के बाद उठाया बड़ा कदम?
धनश्री वर्मा के गंभीर आरोप
धनश्री वर्मा कुछ महीने पहले रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में नजर आई थीं। इस शो को अशनीर ग्रोवर ने होस्ट किया था। शो के दौरान धनश्री ने आरोप लगाया कि शादी के पहले साल में ही चहल ने उन्हें धोखा दिया था। हालांकि धनश्री के इन आरोपों पर युजवेंद्र चहल ने साफ इनकार किया। उन्होंने कहा कि अगर शादी के शुरुआती महीनों में ही धोखा हुआ होता, तो कोई भी रिश्ता करीब साढ़े चार साल तक नहीं चलता।
यह भी पढ़ें: धनश्री वर्मा ने बताया शादी के 2 महीने बाद ही युजवेंद्र चहल ने दे दिया था धोखा, बोलीं- दूसरे महीने में…
गौरतलब है कि युजवेंद्र चहल और धनश्री ने दिसंबर 2020 में शादी की थी और मार्च 2025 में उनका तलाक हो गया। हालांकि अलग होने के बाद भी दोनों की निजी जिंदगी को लेकर बहस और चर्चाएं सोशल मीडिया पर लगातार जारी हैं।
