‘बिग बॉस 17’ में नजर आ चुके पॉपुलर यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनुराग डोभाल इन दिनों निजी विवादों को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर एक व्लॉग शेयर कर परिवार पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। वीडियो में अनुराग ने कहा कि उनके माता-पिता और भाई क़लाम उनकी इंटर-कास्ट शादी को लेकर उन्हें लगातार मानसिक रूप से परेशान कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने यह भी खुलासा किया कि वह अपनी पत्नी रितिका चौहान से अलग हो चुके हैं।
अब इस पूरे विवाद के बीच अनुराग के भाई कलाम ने इन आरोपों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने पलटवार करते हुए दावा किया कि अनुराग ने अपनी पत्नी रितिका के साथ शारीरिक रूप से मारपीट की थी, जिसके कारण रितिका ने उनसे अलग होने का फैसला किया। कलाम के इन दावों के बाद यह मामला सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में आ गया है। फिलहाल इस पूरे विवाद पर रितिका की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
शेयर किए सबूत
कलाम ने यूट्यूबर पर कई नए आरोप लगाते हुए कुछ स्क्रीनशॉट भी शेयर किए हैं। जिसमें कथित तौर पर अनुराग की किसी करीबी शख्स के साथ हुई कथित चैट हुई थी, जिसके स्क्रीनशॉट उन्होंने लगाए हैं। इन मैसेज में अनुराग किसी लड़की को बता रहे हैं कि उन्होंने रितिका को थप्पड़ मारा। मैसेज में लिखा दिख रहा है कि “रितिका और मेरी हाथापाई हो गई… उसने तुम्हारे बारे में कुछ कह दिया, तो मैंने उसे मार दिया। मैं उसे मारना नहीं चाहता था, लेकिन पोक कर रही थी, बज गई अच्छे से, अब शांत बैठी है।” कलाम का आरोप है कि इसी तरह की घटनाओं की वजह से रितिका ने अनुग्रह से दूरी बना ली।
यह भी पढ़ें: यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने शेयर किया मानसिक तनाव, वीडियो में रोते हुए माता-पिता को लेकर कही ये बातें
वहीं अनुराग ने अपने वीडियो में रोते हुए रितिका से उनका साथ देने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि उनके जाने के बाद लोग कई तरह की बातें कर सकते हैं, लेकिन उन्होंने हमेशा रितिका से प्यार किया और उसके लिए सब कुछ किया। अनुराग ने यह भी कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि रितिका उन पर भरोसा करेंगी और उनके साथ खड़ी रहेंगी।
यह भी पढ़ें: ‘चीप पीआर…’, कृति सेनन के खिलाफ रील लाइक करने पर यामी गौतम की हुई आलोचना तो दिया जवाब
अनुराग को लेकर भाई ने किए दावे
यूट्यूबर के भाई कलाम ने उनके आरोपों पर पलटवार करते हुए कई गंभीर दावे किए हैं। कलाम ने बताया कि अनुग्रह ने अपने व्लॉग में जो बातें कही हैं, वह पूरी सच्चाई नहीं है। उन्होंने यह भी दावा किया कि अनुराग की पत्नी रितिका ने अपनी इंस्टाग्राम ‘रीपोस्ट’ सेक्शन में कुछ पोस्ट शेयर किए थे, जिनसे उनके और अनुराग के रिश्ते में चल रही दिक्कतों का पता चलता है। अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में क़लाम ने लिखा, “मैं अपनी बातों पर कायम हूं। सारे सबूत मैंने अपने पॉडकास्ट चैनल पर दे दिए हैं। आप सब चिल करें, ये सब वो व्यूज के लिए करता है। भाई ने एकतरफा स्टोरी पोस्ट कर दी, लेकिन सच नहीं बताया।”
उन्होंने आगे कहा कि अनुराग को इंस्टाग्राम पर ट्रैक्शन पसंद है, इसलिए वह अक्सर ऐसी चीजें करते हैं। कलाम का यह भी आरोप है कि अनुराग ने अपने माता-पिता और परिवार के खिलाफ झूठा केस दर्ज कराया था। जब वह केस कानूनी तौर पर हार गए, तो उन्होंने यह वीडियो पोस्ट कर दिया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें….
