सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह 40 साल के हो गए, अपने जन्मदिन के मौके पर हनी सिंह ने धमाकेदार अनाउंसमेंट किया। हनी सिंह की डॉक्यूमेंट्री जल्द ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है, जिसका टीजर खुद यो यो ने शेयर किया है। टीजर में हनी सिंह कहते हैं-
ये जो मेरी जिंदगी ऊपर वाले ने बनाई है, और इसमें जो गहराई है
जिसने मुझे आज खुद की याद दिलाई है, कुछ यही बातें मैंने बतलाई हैं,
गुल्लक तोड़ दी मैंने अपनी, आदत छोड़ दी मैंने अपनी
मत बोलना अब हनी बीमार है, मेरी डॉक्यूमेंट्री तैयार है
होंगी कुछ ट्रिक्स, कमिंग सून ऑन नेटफ्लिक्स
नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी हनी सिंह की डॉक्यूमेंट्री
हनी सिंह की जिंदगी पर बन रही ये डॉक्यूमेंट्री Netflix पर आएगी, यो यो हनी सिंह पर बन रही डॉक्यूमेंट्री का निर्देशन मोजेज सिंह ने किया है। वहीं इसकी ‘द एलिफैंट विस्पर्स’ के लिए ऑस्कर जीतने वाली निर्माता गुनीत मोंगा हैं। वो हनी सिंह की जिंदगी को पर्दे पर कैसे दिखाती हैं ये देखना दिलचस्प होगा।
डॉक्यूमेंट्री को लेकर क्या बोले निर्देशक मोजेज सिंह?
डॉक्यूमेंट्री के निर्देशक मोजेज सिंह ने इसके बारे में बात करते हुए कहा, “इस डॉक्यूमेंट्री फीचर को निर्देशित करना मेरे लिए सबसे रोमांचक सफर रहा है, क्योंकि यह मेरी पहली डॉक्यू-फिल्म है। इसने मुझे एक फिल्म निर्माता के रूप में अपने पूरे दूसरे पहलू को एक्सप्लोर करने की अवसर दी है। हनी सिंह एक असाधारण रूप से दिलचस्प व्यक्ति हैं और उनके बहुत ही अनोखे जीवन की कहानी के साथ मुझ पर भरोसा करने के लिए मैं उनका बहुत आभारी हूं। मैं दुनिया को उन्हें खोजने और “असली जिंदगी” देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता। मैं नेटफ्लिक्स का बहुत आभारी हूं मुझे यह शानदार अवसर देने के लिए।”
हनी सिंह का असली नाम हिरदेश सिंह है, साल 2003 में हनी सिंह ने रैपर के रूप में इंडस्ट्री मेंकदम रखा और सुपरहिट हो गए। हनी सिंह ने ‘ब्राउन रंग’, ‘ब्लू आईज’ और ‘देसी कलाकार’ जैसे कई सुपरहिट गाने हमें दिए हैं।