राजन शाही का मशहूर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ इन दिनों फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। अभिमन्यु और अक्षरा की शादी हो चुकी है और शादी में ड्रामे के साथ ढेर सारी मस्ती भी देखने को मिली। ये टेलीवीजन में अब तक की सबसे महंगी शादी थी। मेकर्स ने शादी को ग्रैंड बनाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर दिए। शादी के बाद अक्षरा अपने ससुराल में है, लेकिन मंजरी और अभि के अलावा उसे अपनापन ही नहीं मिल रहा है। ससुरालवाले भी अक्षरा को अपना नहीं पा रहे हैं।
मंगलवार के एपिसोड में आप देखेंगे कि अक्षरा अभि और हर्षवर्धन की लड़ाई से परेशान है। वहीं मंजरी ये कहते हुए अक्षरा की तारीफ करेगी कि उसने अच्छे कर्म किए हैं, जो उसे ऐसी बहू मिली। अभिमन्यु सबको वॉल ऑफ फेम दिखाएगा, जहां सभी की जीती हुई ट्रॉफी लगी है। अभि कहेगा कि अब अक्षरा की ट्रॉफी भी इसी दीवार पर लगेंगी। वो कहेगा कि अगर अक्षरा की ट्रॉफीज के लिए जगह कम पड़ी तो वो अपनी ट्रॉफी कमरे में रख देगा।
अक्षरा को पता चलेगा कि म्यूजिक डिपार्टमेंट बंद होने वाला है, इस बात से अक्षरा दुखी हो जाएगी और रोने लगेगी। इतने में कायरव वहां आएगा और अक्षरा को रोता देख उससे कारण पूछेगा। अक्षरा कुछ भी बताने से मना कर देगी और तभी अभिमन्यु भी वहां आ जाएगा। अक्षरा के अलावा कोई नहीं जानता कि म्यूजिक डिपार्टमेंट बंद हो रहा है।
अगले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभि को म्यूजिक डिपार्टमेंट के बारे में पता चल जाएगा। वो जान जाएगा कि उसके पिता अक्षरा का म्यूजिक डिपार्टमेंट बंद कर रहे हैं। अभि इस बात से आग बबूला हो जाएगा और कहेगा इस घर में उसकी मां के सपने घुट कर रह गए। लेकिन वो अक्षरा के सपनों को ऐसे नहीं मरने देगा। इसके बाद अक्षरा का फैसला दिखाया जाएगा। जानने के लिए देखें ये रिश्ता क्या कहलाता है।
बता दें कि अक्षरा के ससुराल आने के बाद से ही उसे काफी कुछ देखना पड़ रहा है। सबसे पहले उसके स्वागत के समय पूरा परिवार गायब रहा। फिर अभि और हर्षवर्धन की बहस और अब उसके म्यूजिक डिपार्टमेंट को बंद करने की खबर। हालांकि अभि हर पल उसे खुश रखने की कोशिश कर रहा है।