बॉलीवुड फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर भले ही अभी तक दर्शकों तक ना पहुंचा हो लेकिन इसे दिल्ली इवेंट से लेकर विदेश में हुए सैन डिएगो कॉमिक कॉन में दिखा दिया गया है। इस ट्रेलर को अभी तक जिसने भी देखा है वो इसकी तारीफ कर रहा है। 23 जुलाई से लेकर 26 जुलाई तक चले इस इवेंट में ‘रामायण’ के मेकर्स और एक्टर रणबीर कपूर, यश भी वहां मौजूद रहे। यहां उन्होंने फिल्म की शूटिंग से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया।
यह भी पढ़ें- भगवान राम का रोल निभाने रणबीर कपूर को क्यों लगा था डर, एक्टर ने किया खुलासा, बोले-राहा की पहली फिल्म बनेगी ‘रामायण’
यश ने बताया कि फिल्म ‘रामायण’ के सेट पर अपनी रावण वाली एनर्जी को बनाए रखने के लिए वह सेट पर जोर जोर से गाने बजाते थे। वो गाने इतनी तेज आवाज में होते थे कि सेट पर बाकी लोग सही से बात भी नहीं कर पाते थे। दरअसल, फिल्म ‘रामायण’ इस समय काफी चर्चा में हैं, 24 जुलाई को जब फिल्म के ट्रेलर लॉन्च की डेट को और आगे बढ़ा दिया गया तो दर्शकों के बीच इसे लेकर खलबली और ज्यादा बढ़ गई।
रावण के किरदार में आने के लिए क्या करते थे यश
विदेश में फिल्म के प्रमोशन के लिए मेकर्स और एक्टर्स को सैन डिएगो कॉमिक कॉन में देखा गया। यहां इन्होंने फिल्म के बारे में खुलकर बात करते हुए कई बातों को साझा किया। यश ने एक मजेदार किस्सा साझा करते हुए बताया कि उन्हें रावण के किरदार में आने के लिए उनका भारी भरकम मुकुट उनकी काफी मदद करता था। जैसे ही वह सेट पर जाते थे, वही लुक और फील उन्हें अपने किरदार में ले जाता था।
यश बजाते थे तेज आवाज में गानें
रिव्यू नेशन के साथ बातचीत में नितेश तिवारी ने जब यश के म्यूजिक का जिक्र किया, तो यश ने मजाकिया अंदाज में कहा, “मैंने तो सेट का पूरा माहौल ही खराब कर दिया था, मैं बहुत सीरियस रहता था।” वहीं रणबीर कपूर ने बताया कि उन्होंने अभी तक यश के साथ शूटिंग नहीं की है, लेकिन जिन लोगों ने उनके साथ काम किया है, उनका कहना है कि यश अपने म्यूजिक से सेट की पूरी एनर्जी और माहौल बदल देते थे।
यह भी पढ़ें- ‘रामायण’ का ट्रेलर टला, अब ग्लोबल लॉन्च की तैयारी; मेकर्स ने दिया बड़ा अपडेट
यश ने आगे कहा कि ‘मैं बड़े-बड़े स्पीकर्स लाता था और तेज आवाज में म्यूजिक बजाता था, ताकि मैं उसी जोन में रह सकूं। मैं शिव के गाने ज्यादा सुनता था क्योंकि रावण भगवान शिव का बहुत बड़ा भक्त था। मैं उसी ट्रांस में रहना चाहता था, म्यूजिक इतना तेज होता था कि बाकी लोगों को बात करने में भी दिक्कत होती थी।’
फिल्म ‘रामायण’
फिल्म ‘रामायण’ दो भागों में रिलीज होगी जिसमें से पहला भाग इस साल दिवाली पर रिलीज किया जाएगा। हाल ही में फिल्म का 24 जुलाई को ट्रेलर रिलीज होने वाला था लेकिन कुछ कारणो के चलते इसे टाल दिया गया। फिल्म में रणबीर कपूर, साईं पल्लवी, यश, रवि दुबे, सनी देओल समेत कई स्टार्स दिखाई देंगे।
