अभिनेता यश स्टारर फिल्म ‘टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन्स अप्स’ को रिलीज होने में अब बस कुछ ही दिन बाकी है। अब ब्रिटिश बोर्ड ऑफ फिल्म क्लासिफीकेशन (BBFC) ने इस मूवी को एडल्ट सर्टिफिकेट दिया है। बता दें कि ब्रिटिश सेंसर बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सर्टिफिकेशन की जानकारी अपडेट की है, जिसमें फिल्म में जबरदस्त हिंसक खून-खराबा और इंटीमेट सीन्स होने की बात कही है। एक लाइन में फिल्म का वर्णन करते हुए बोर्ड ने इसे ऐसी कहानी बताया है, जिसमें गोवा के एक बड़े ड्रग कार्टेल का लीडर खुद ही अपनी बर्बादी की वजह बन जाता है।
टॉक्सिक को मिले नंबर
ब्रिटिश सेंसर बोर्ड ने फिल्म के ओवरव्यू में हिंसा को पांच में से पांच, थ्रेट और हॉरर को पांच में से चार, भाषा को पांच में से चार, सेक्स को पांच में से पांच, ड्रग्स को पांच में से चार, सेक्सुअल हिंसा और सेक्सुअल थ्रेट को पांच में से चार, सुसाइड और सेल्फ-हार्म को पांच में से चार और चोट से जुड़े दृश्यों को पांच में से पांच रेटिंग दी है।
यह भी पढ़ें: सुनीता आहुजा ने वापस ली गोविंदा से तलाक की अर्जी, मैनेजर ने किया कंफर्म, बताई फैमिली कोर्ट जाने की असली वजह
‘धुरंधर: द रिवेंज’ को मिली थी कितनी रेटिंग
बता दें कि ब्रिटेन में रिलीज होने वाली पिछली इंडियन फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ थी। इस फिल्म को भी हिंसा के लिए पांच में से पांच, जबकि थ्रेट और हॉरर और भाषा के लिए पांच में से चार रेटिंग मिली थी। हालांकि, सेक्स के लिए इसे तीन और चोट से जुड़े दृश्यों के लिए चार रेटिंग दी गई थी। ऐसे में माना जा रहा है कि ‘टॉक्सिक’ में ‘धुरंधर’ के मुकाबले ज्यादा ग्राफिक हिंसा और खून-खराबा देखने को मिल सकता है।
कितने घंटे की है ‘टॉक्सिक’
लगभग एक हफ्ते पहले फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से ‘A’ सर्टिफिकेट मिला, जिसकी अवधि 3 घंटे 14 मिनट है। इस गैंगस्टर ड्रामा फिल्म को कर्नाटक के बेंगलुरु में बोर्ड के क्षेत्रीय ऑफिस से सर्टिफिकेट मिला। फिल्म में किसी भी तरह की काट-छांट या बदलाव के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। यश के अलावा नयनतारा, कियारा आडवाणी और तारा सुतारिया समेत कई कलाकार शामिल हुए। यह मूवी 26 अगस्त को रिलीज होने वाली है।
