पैन-इंडिया फिल्म ‘टॉक्सिक’ के ट्रेलर आने के बाद से फिल्म को लेकर उत्सुकता और ज्यादा बढ़ चुकी है। ये एक गैगस्टर की डार्क दुनिया दिखाने वाली फिल्म बताई जा रही है, हालांकि फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद भी उसकी कहानी के बारे में कोई अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है।

फिल्म के टीजर, गाने और ट्रेलर को देखने के बाद दर्शक यश के इंटिमेट सीन्स को देखकर काफी हैरान थे। अब फिल्म को सेंसर बोर्ड से भी मंजूरी मिल गई है। ‘टॉक्सिक’ को सीबीएफसी ने एडल्ट कैटेगरी में पास किया है। ‘केजीएफ’ के बाद बतौर गैगस्टर लुक में यश करीब 4 साल बाद पर्दे पर वापसी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- 4000 करोड़ की ‘रामायण’ में इस टीवी स्टार ने निभाए 7 किरदार, जबकि रणबीर को मिले सिर्फ 2 रोल

सेंसर बोर्ड ने दिया एडल्ट सर्टिफिकेट

सीबीएफसी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ को ‘A’ सर्टिफिकेट दिया गया है, यानी इसे सिर्फ एडल्ट दर्शक ही देख सकेंगे। फिल्म का कुल रनटाइम 194.12 मिनट यानी करीब 3 घंटे 14 मिनट का होने वाला है। गैंगस्टर ड्रामा ‘टॉक्सिक’ को कर्नाटक के बेंगलुरु में मौजूद सीबीएफसी के क्षेत्रीय कार्यालय से सर्टिफिकेट मिला है।

टॉक्सिक की कहानी क्या होगी

फिल्म का निर्माण केवीएन प्रोडक्शन और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन ने मिलकर किया है। फिल्म के लिए करीब 700 करोड़ रुपये खर्च किए गए है, फिल्म की कहानी का अंदाजा लगाए तो इसमें वो सब कुछ हैं जो एक कहानी को दमदार बनाता है। एक इंटेंस लव स्टोरी, बदले की आग, दमदार एक्शन, इस फिल्म में सब कुछ एड किया गया है। राया के किरदार में यश दमदार लग रहे हैं।

यह भी पढ़ें- जब शाहरुख खान से नहीं हो पाई मुलाकात तो जानबूझकर ‘जीरो’ के साथ रिलीज की थी ‘केजीएफ’? सालों बाद यश ने बताई वजह

टॉक्सिक के किरदार

फिल्म ‘टॉक्सिक’ में यश का डबल रोल होने वाला है और उनके किरदार का नाम राया है। फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है और यश के साथ कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और नयनतारा नजर आएंगे। यश के बोल्ड सीन फिल्म में चर्चा का विषय बने हुए हैं। फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों मे रिलीज होगी।

इस साल यश की दो बड़ी फिल्में रिलीज

टॉक्सिक के अलावा यश इसी साल दीवाली पर फिल्म ‘रामायण’ में नजर आएंगे। ये साल यश के लिए काफी जरूरी रहने वाला है क्योंकि उनके करियर और उनके प्रोडक्शन हाउस की ये दो फिल्में इसी साल रिलीज होंगी। रामायण में वह रावण के किरदार में दिखाई देंगे।