गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी फिल्म ‘टॉक्सिक’ लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है।  इस मूवी में साउथ सुपरस्टार यश, तारा सुतारिया, कियारा आडवाणी, नयनतारा और हुमा कुरैशी समेत कई सितारे नजर आने वाले हैं। पिछले महीने फिल्म का टीजर जारी हुआ था, जिसे लेकर काफी बवाल मचा। इसमें दिखाए गए कुछ सीन को लेकर मेकर्स के खिलाफ शिकायत तक दर्ज हुई थी। अब एक बार फिर यह मूवी विवादों में घिर गई है।

19 मार्च को रिलीज होगी ‘टॉक्सिक’

दरअसल, ‘टॉक्सिक’ अगले महीने 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और बॉक्स ऑफिस पर इसकी सीधी टक्कर रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ से होगी। फिलहाल इस मूवी को लेकर रेडिट पर अब एक नया विवाद सामने आया है। कर्नाटक फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ने बेंगलुरु में जंगल की जमीन पर सेट बनाने के लिए पेड़ों को कथित तौर पर काटने को लेकर प्रोड्यूसर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।

यह भी पढ़ें: Shark Tank India 5: पिचर ने रिजेक्ट होने के बाद अनुपम मित्तल से पूछा सवाल, अमन गुप्ता बोले- आप बस एक कदम दूर

मेकर्स के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, केनरा बैंक के जनरल मैनेजर और हिंदुस्तान मशीन टूल्स (HMT) के जनरल मैनेजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। उस समय इंडिया टुडे ने जंगल की जमीन की सैटेलाइट इमेज दिखाते हुए एक रिपोर्ट शेयर की थी, जिसमें पहले और बाद की तस्वीरों में हरियाली में काफी अंतर देखा जा सकता है। उस समय कर्नाटक के पर्यावरण मंत्री ईश्वर खंड्रे ने अधिकारियों को जंगल की जमीन पर पेड़ों को काटने के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया था।

गैर-कानूनी तरीके से काटे गए पेड़

जिस पर कथित तौर पर HMT का कब्जा है। एएनआई से बातचीत में ईश्वर ने बताया था, “मैंने खुद उस जमीन का दौरा किया, जहां टॉक्सिक फिल्म की शूटिंग हो रही है।  HMT के अधिकार क्षेत्र में जंगल की जमीन पर फिल्म की शूटिंग के लिए सैकड़ों पेड़ गैर-कानूनी तरीके से काटे गए हैं, जो सैटेलाइट इमेज में दिख रहा हैं। हम नियमों को तोड़ने वाले लोगों के खिलाफ जरूरी कार्रवाई करेंगे। बिना कानूनी इजाजत के जंगल की जमीन में पेड़ काटना सजा के लायक अपराध है।”

यह भी पढ़ें: ‘मंत्री जी से मुझे फोन मत करवाना’, सिफारिश करवाने वाले नए सिंगर्स को विशाल ददलानी ने दी सलाह, बोले- ब्लॉक कर दिया