सुपरस्टार यश की आने वाली फिल्म टॉक्सिक: अ फेयरीटेल्स फॉर ग्रोन-अप्स ने रिलीज से पहले ही करोड़ों की कमाई कर ली है। फिल्म निर्माता जी. धनंजयन का कहना है कि फिल्म रिलीज़ से पहले ही 600 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है। उनके अनुसार यह आंकड़ा सिर्फ स्टारडम का नतीजा नहीं, बल्कि सोची-समझी रणनीति का परिणाम है।

अपने शो सिनेमा स्ट्रेटजिस्ट में बात करते हुए उन्होंने साफ कहा कि यह सफलता अचानक नहीं मिली। फिल्म की कास्टिंग को इस तरह तैयार किया गया है कि देश के अलग-अलग हिस्सों में इसकी पकड़ मजबूत बने। फिल्म में यश के साथ नयनतारा, रुक्मिणी वशिष्ठ, कियारा आडवाणी और अमित करवाल जैसे नाम शामिल हैं। धनंजयन के मुताबिक हर कलाकार को एक खास बाज़ार को ध्यान में रखकर चुना गया है, ताकि फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिले।

उन्होंने यह भी कहा कि असली ‘पैन-इंडिया’ फिल्म वही होती है, जिसे शुरुआत से ही पूरे देश के दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाया जाए। सिर्फ किसी एक क्षेत्र की फिल्म को डब कर देना पैन-इंडिया रणनीति नहीं कहलाता। उनका मानना है कि अगर फिल्म को 1000 करोड़ क्लब तक पहुंचाना है, तो उत्तर भारत के दर्शकों की भागीदारी बेहद जरूरी है, क्योंकि ऐसे बड़े कलेक्शन में लगभग 40 से 45 प्रतिशत कमाई उत्तर भारत से आती है।

विजय और रश्मिका ने दिखाई अपनी संगीत नाईट की झलक, कपल ने स्टूडेंट्स को दिया खास गिफ्ट

फिल्म की रिलीज़ डेट को भी उन्होंने एक सोची-समझी चाल बताया। टॉक्सिक 19 मार्च को रिलीज़ हो रही है और उसी दिन धुरंधर 2 भी सिनेमाघरों में आएगी। धनंजयन का कहना है कि यह टकराव नहीं, बल्कि रणनीतिक स्थिति है। इससे यह संदेश जाता है कि फिल्म बड़े स्तर पर मुकाबले के लिए तैयार है।

उनके मुताबिक फिल्म का निर्माण स्तर, स्टारकास्ट और मार्केटिंग प्लान यह दिखाते हैं कि टीम ने पहले ही अपनी जमीन मजबूत कर ली है। अब देखना यह होगा कि रिलीज़ के बाद दर्शकों का रिस्पॉन्स इन उम्मीदों पर कितना खरा उतरता है।

‘धुरंधर’ एक्ट्रेस सारा अर्जुन का खुलासा, इस सुपरस्टार को करती हैं सबसे ज्यादा पसंद