सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। रिलीज से पहले ही फिल्म लगातार विवादों में बनी हुई है। बार-बार रिलीज डेट बदलने से लेकर फिल्म में दिखाए गए इंटिमेट सीन्स, चर्चा का विषय बने हुए हैं।

फिल्म के टीजर, गानों और ट्रेलर में अब तक कई ऐसे सीन्स देखने मिले हैं जो आपत्तिजनक हैं। इस मामले पर यश ने अपने जवाब में कहा है कि अश्लीलता गलत है, उन्होंने इस फिल्म में एक किसिंग सीन भी नहीं किया है।

यह भी पढ़ें- यश की ‘टॉक्सिक’ को सेंसर बोर्ड से मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, जानिए कितने घंटे सिनेमाघर में चलेगी फिल्म

हाल ही में एक्टर फिल्म ‘टॉक्सिक’ के प्रमोशन के लिए शो ‘आप की अदालत’ में पहुंचे थे। जहां उन्होंने अपनी लाइफ से जुड़ी कई बातों के बारे में बात की। फिल्म में महिलाओं के गलत तरीके से दिखाने, बोल्ड सीन्स और कथित ‘टॉक्सिक मैस्क्युलिनिटी’ को लेकर काफी सवाल उठे हैं। उन पर एक्टर ने जवाब दिए।

यश ने जेन जी को बताया बेहतर पीढ़ी

इंडिया टीवी के शो ‘आप की अदालत

में यश ने जेन जी, फ्रीडम ऑफ एक्सप्रैशन और फिल्म को लेकर हो रही आलोचना के बारे में कहा कि “नई पीढ़ी हमेशा पहले वाली पीढ़ी से बेहतर होती है। जबकि पिछली पीढ़ी को लगता है कि उनका समय ज्यादा अच्छा था। यश ने आगे कहा कि दुनिया हमेशा युवाओं की होती है।”

फिल्म में अश्लीलता को लेकर उठ रहे सवालों के लिए यश ने साफ कहा कि “अश्लीलता गलत है, अगर आपने फिल्म देखी है, तो आपने देखा होगा कि मैंने इसमें एक किस तक नहीं किया है। फिल्म में एक तय सीमा होती है, जिसका सभी को अंदाजा होता है। उस सीमा के अंदर ही चीजों को खूबसूरत तरीके से पेश करना मुश्किल होता है।”

‘टॉक्सिक’ जेन-जी के लिए बनाई

यश ने साफ कहा कि “उन्होंने इस फिल्म को खास-तौर पर जेन जी की सोच और भावनाओं को ध्यान में रखकर बनाया है। फिल्म में युवाओं के उन सवालों को जगह दी है जो अक्सर पुरानी पीढ़ी और समाज के तय नियमों को लेकर महसूस करते हैं।”

यह भी पढ़ें- जब शाहरुख खान से नहीं हो पाई मुलाकात तो जानबूझकर ‘जीरो’ के साथ रिलीज की थी ‘केजीएफ’? सालों बाद यश ने बताई वजह

यश ने आगे कहा कि “आखिर क्यों कुछ नियम हमेशा से तय हैं? सीनियर्स और युवाओं के बीच सोच का इतना अंतर क्यों है? युवाओं के मन में इन सवालों को लेकर जो बातचीत चल रही है, फिल्म उसी सोच और टकराव के एक अहम पहलू को सामने लाने की कोशिश करती है।”

फिल्म ‘टॉक्सिक’

फिल्म ‘टॉक्सिक’ में यश का डबल रोल होने वाला है और उनके किरदार का नाम राया है। फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है और यश के साथ कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और नयनतारा नजर आएंगे। यश के बोल्ड सीन फिल्म में चर्चा का विषय बने हुए हैं। फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों मे रिलीज होगी।