अभिनेता यश इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘टॉक्सिक’ के लिए काफी चर्चा में हैं। फिल्म में उन्होंने तारा सुतारिया और कियारा आडवाणी के साथ कई सारे इंटिमेट सीन्स फिल्माए हैं। जिसके बाद उन्हें ऑनलाइन ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा लेकिन अब उन्होंने बताया कि वो सीन्स देखने के बाद उनकी पत्नी का क्या रिएक्शन था।

इंटिमेट सीन देखकर क्या था पत्नी का रिएक्शन

हाल ही में फिल्म ‘टॉक्सिक’ के प्रमोशन के लिए एक्टर आप की अदालत में पहुंचे, जहां उन्होंने फिल्म और अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातों को साझा किया। उन्होंने बताया कि ‘टॉक्सिक’ में उनके बाकी एक्ट्रेसेस के साथ इंटिमेट सीन्स देखकर उनकी पत्नी राधिका पंडित खुश नहीं थीं। रजत शर्मा के साथ बातचीत में एक्टर कहते हैं कि “किसी भी दूसरे पार्टनर की तरह राधिका को भी अच्छा नहीं लगा था। वो काफी असहज थीं।”

ये भी पढ़ें- ‘रामायण’ के 4000 करोड़ के बजट पर यश का दो टूक बयान, बोले- ‘जब बाजार ग्लोबल है तो बजट भी’

कहानी के लिए जरूरी थे इंटिमेट सीन

हालांकि उन्होंने माना कि अपने काम और आर्ट के साथ न्याय करने के लिए वो अपने कंफर्ट जोन से बाहर आए, ताकि उनका किरदार पर्दे पर असली लगे। यश ने कहा- “इस तरह के इंटिमेट सीन्स को लेकर किसी भी पार्टनर का असहज महसूस करना नॉर्मल है। उन्होंने ईमानदारी से स्वीकार किया कि ऐसी स्थिति उनके लिए भी आसान नहीं थी।”

उनका मानना है कि आखिरकार इसे एक कला और क्राफ्ट के तौर पर समझना चाहिए। उन्होंने कहा “कुछ चीजें इसलिए दिखाई जाती हैं ताकि आने वाली पीढ़ियां उनसे कुछ सीख सकें।” यश के मुताबिक, कुछ कहानियों और पहलुओं को दर्ज किया जाना जरूरी है और उन्हें लगता है कि ‘टॉक्सिक’ की कहानी भी ऐसी ही जरूरी कहानी है।

यह भी पढ़ें- जब शाहरुख खान से नहीं हो पाई मुलाकात तो जानबूझकर ‘जीरो’ के साथ रिलीज की थी ‘केजीएफ’? सालों बाद यश ने बताई वजह

राधिका को मुझपर विश्वास था

यश ने कहना था कि “उनकी पत्नी राधिका भी एक एक्टर हैं तो वो उन पर विश्वास करती हैं और इस काम को समझती हैं।” उन्होंने ये भी कहा कि “ये सब पर्दे पर करना उनके लिए भी आसान नहीं था। अपने कंफर्ट जोन से बाहर आकर किया है क्योंकि ये कहानी की जरूरत थी। ये काफी नॉर्मल बात है कि राधिका को अच्छा नहीं लगेगा लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि वो नाराज हुई, ऐसा नहीं हुआ क्योंकि उसे मुझ पर विश्वास है।”

फिल्म में कोई किसिंग सीन नहीं

फिल्म में यश के इंटिमेट सीन्स देखने के बाद उनका पुराना इंटरव्यू भी वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने कहा था कि “वो कभी ऐसा कोई सीन नहीं करेंगे जो वो परिवार के साथ बैठकर ना देख पाएं।” आप की अदालत में ही एक्टर ने बताया था कि उन्होंने “फिल्म में कोई भी किसिंग सीन नहीं किया है वो बस कैमरा एंगल का कमाल है।”

फिल्म ‘टॉक्सिक’ में यश का डबल रोल होने वाला है और उनके किरदार का नाम राया है। फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है और यश के साथ कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और नयनतारा नजर आएंगे। यश के बोल्ड सीन फिल्म में चर्चा का विषय बने हुए हैं। फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों मे रिलीज होगी।