बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी इन दिनों अपनी फिल्म ‘गवर्नर’ के लिए काफी चर्चा में हैं। मनोज बाजपेयी भारतीय सिनेमा के उन चुनिंदा नामों में से एक हैं जिन्हें हर किरदार में उनके दर्शक पसंद करते हैं। हाल ही में एक्टर शेखर सुमन के शो ‘शेखर टूनाइट’ में पहुंचे थे। यहां उन्होंने अपने पूरे फिल्मी सफर, किरदारों और अपनी नई फिल्म ‘गवर्नर’ पर बात की। शेखर सुमन के साथ बातचीत में उन्होंने यश चोपड़ा के साथ काम करने का अनुभव साझा किया, साथ ही फिल्म ‘वीर-जारा’ में उन्हें कैमियो के लिए कितनी फीस मिली थी, ये भी बताया।
शेखर सुमन के साथ एक्टर फिल्म ‘सत्या’ की कामयाबी पर बात करते हुए बताते है कि ‘उस समय उन्हें विलेन वाले ही रोल ऑफर हो रहे थे और वो किसी एक किरदार में सीमित होकर नही रहना चाहते थे।’ साथ ही वो बताते है कि जिन फिल्मों में उन्हें दिलचस्पी थी, उनमें पैसे कम थे, लेकिन फिर भी एक्टर नें उन फिल्मों को करने से इनकार कर दिया और इस बात का उन्हें कोई पछतावा भी नहीं हुआ। एक्टर ने लंबे समय तक अच्छे रोल का इंतजार किया।
यह भी पढ़ें- ‘मैं इसी नफरत के लायक हूं’, विवाद के बीच प्रणित मोरे ने साझा किया पहला वीडियो, बोले- चाहता तो उसे रोक सकता था
शेखर सुमन के शो में बताया वीर जारा कैसे मिली
शेखर सुमन ने मनोज बाजपेयी से पूछा कि क्या फिल्म ‘वीर-जारा’ में कैमियो करने पर उन्हें पछतावा हुआ था, तो इस पर एक्टर ने साफ मना कर दिया। मनोज ने बताया यश चोपड़ा ने उन्हें फोन कर ‘वीर-जारा’ में कैमियो करने का ऑफर दिया था। यश चोपड़ा ने कहा था कि ‘पिंजर’ देखने के बाद उन्हें लगा कि इस किरदार को सिर्फ मनोज ही निभा सकते हैं।
कैमियो के लिए मिली लीड रोल जितनी फीस
मनोज ने कहा कि वह यश चोपड़ा के साथ काम करने के लिए इतने एक्साइटिड थे कि उन्होंने स्क्रिप्ट तक सुनने की जरूरत नहीं समझी। उन्होंने सिर्फ शूटिंग की तारीख पूछी और किरदार की एक लाइन में जानकारी मांगी। हालांकि, बाद में आदित्य चोपड़ा ने उन्हें पूरा सीन सुनाया। इस रोल के लिए जब फीस की बात आई तो मैंने पैसे लेने से मना कर दिया था लेकिन फिर भी यश जी ने मुझे उतनी फीस दी जो मैं लीड रोल के लिए उस समय में लेता था।
यह भी पढे़ं- Box Office Clash: कंगना रनौत और मनोज बाजपेयी, दोनों की फिल्मों की फीकी शुरुआत, पहले दिन निराशाजनक कमाई
यश चोपड़ा ने मनोज बाजपेयी से कहा- मेरी फिल्मों में काम नहीं करेगा
उन्होंने कहा कि यश साहब ने उनसे कभी कोई वादा नहीं किया, उन्हें कोई भरोसा नहीं दिलाया कि वो उनके साथ जरूर काम करेंगे। दरअसल, मनोज बाजपेयी ने यश साहब से कहा था कि अगली बार आप जब मुझे याद करें तो किसी बड़े रोल के लिए कीजिएगा। इस बात के जवाब में यश चोपड़ा ने साफ कहा था कि जिस तरह की फिल्में वो बनाते है उनमें मेरे लिए किरदार कम ही मिलेंगे। यश जी ने कहा, मैं जैसी फिल्में बनाता हूं, उनमें तू काम नहीं करेगा, तो बस ये वाला बढ़िया से कर दे।
शेखर सुमन के शो में सालों बाद इन बातों पर खुलासा करते हुए मनोज बाजपेयी फिल्ममेकर यश चोपड़ा को याद करते भी दिखाई दिए। बता दें कि हाल ही में 12 जून को मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘गवर्नर’ रिलीज हुई है। फिल्म में उन्होंने भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर एस. वेंकिटरमनन का किरदार निभाया है।
