रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर फिल्म ‘रामायण’ की चर्चा भारत समेत विदेश में भी हो रही है। दिवाली के मौके पर दुनियभार में रिलीज हो रही इस फिल्म ने अभी से रिकॉर्ड तोड़ने और बनाने शुरू कर दिए हैं। ‘रामायण’ को प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा भारत की 9000 और विदेशों की 50000 स्क्रीन्स पर रिलीज कर रहे हैं।

27 अक्टूबर को अमेरिका के लॉस एंजलिस में ‘रामायण’ का प्रीमियर हुआ। इस दौरान पिक्चर की पूरी कास्ट रेड कारपेट पर नजर आई। मगर एक शख्स जिसने अपने स्टाइल से सभी का ध्यान खींचा, वो थे यश। ‘रामायण’ में रावण का किरदार निभा रहे यश एकदम जबरदस्त लुक में प्रीमियर पर पहुंचे थे।

यश के लुक ने खींचा ध्यान

ब्लैक आउटफिट पहने यश रेड कारपेट पर उतरे थे। इसमें वो हैंडसम तो लग रहे थे, मगर उनके लुक में चार चांद उनके खास ब्रोच ने लगाए। यश ने अपने सीने पर बेहद खास ब्रोच पहना था। सोने से बने इस ब्रोच में लंकापति रावण के 10 सिर थे और चेन थीं। एक्टर का ये अंदाज फैंस ने नोटिस करते ही पसंद कर लिया। उनका लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ये पहली बार नहीं है जब यश ने अपने सिंपल आउटफिट को एलिगेंट बनाने के लिए सुंदर डीटेल जोड़ी हो। इससे पहले जुलाई के महीने में यश, सैन डिएगो में हुए कॉमिक कॉन में पहुंचे थे। यहां उन्होंने सोने का बना त्रिशूल ब्रोच पहना था। तब भी उनका आउटफिट ऑल ब्लैक था, जिसपर सोने का ब्रोच चमचमा रहा था और लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा था। रावण, भगवान शिव को पूजता था। ऐसे में यश के आउटफिट की ये डीटेल फैंस को खूब भायी थी।

और पढ़ें: ‘रामायण’ एडवांस बुकिंग विदेशों में 2.5 मिलियन डॉलर के पार, अमेरिका में प्रीमियर पर थिएटर हाउसफुल

लगता है कि यश अपने रावण के रोल को लेकर काफी उत्साहित हैं। कम से कम उनके इंटरनेशनल लुक्स तो यही बता रहे हैं। दुनियाभर में यश न सिर्फ अपनी फिल्म का प्रचार कर रहे हैं, बल्कि अपने फैशन स्टेटमेंट से ‘रामायण’ के लिए लोगों के दिलों में दिलचस्पी भी पैदा रहे हैं।

‘रामायण’ के प्रीमियर पर भगवान राम का रोल निभा रहे रणबीर कपूर और मां सीता का रोल निभा रहीं साई पल्लवी के लुक्स भी देखने लायक थे। रणबीर ने बंधगला स्टाइल का आउटफिट पहना था। तो वहीं साई पल्लवी खूबसूरत साड़ी, मैचिंग ज्वेलरी और मिनिमल मेकअप भी पहुंची थीं। तीनों सितारों का स्टाइल एकदम अलग था। तीनों को पसंद किया गया।

और पढ़ें: Koffee With Karan 9: जाह्नवी कपूर ने मानी ‘पेडी’ में दिखाई गईं गल्तियां, बोलीं- हमेशा शर्मिंदगी रहेगी

‘रामायण’, 5 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में रणबीर, यश और पल्लवी के अलावा अरुण गोविल, लारा दत्ता, रवि दुबे, शीबा चड्ढा जैसे बढ़िया कलाकार अहम रोल निभा रहे हैं। फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है। ये नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियो के बैनर तले बनी है।