बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम हाल ही में उस समय चर्चा में आई थीं जब उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से एक रील लाइक हुई, जो अभिनेत्री कृति सेनन के खिलाफ थी। अब यामी ने इस मामले पर सफाई दी है और आलोचनाओं का करारा जवाब दिया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में कृति सेनन को फिल्म तेरे इश्क में के लिए अवॉर्ड मिलता दिखाया गया था, लेकिन वीडियो में कहा गया कि यह अवॉर्ड यामी गौतम को मिलना चाहिए था। वीडियो में कृति अवॉर्ड का जश्न मनाती दिख रही थीं, जबकि यामी का पुराना वीडियो भी इस्तेमाल किया गया था जिसमें वो अवॉर्ड शोज़ और वैलिडेशन को लेकर बात कर रही थीं।

यामी वीडियो में कहती हैं, “आप चाहे जितनी भी कोशिश करें, कभी-कभी चीजें उम्मीद के अनुसार नहीं होतीं। इसलिए मैंने दूसरों की वैलिडेशन की तलाश छोड़ दी है। अगर मुझे अवॉर्ड मिलता है तो यह मेरी अभिनय क्षमता की पुष्टि है, और अगर नहीं मिलता तो इसका मतलब यह नहीं कि मैं अच्छी एक्ट्रेस नहीं हूं।”

पत्नी संग तलाक की खबरों के बीच अभिनेत्री तृषा कृष्णन संग शादी में पहुंचे विजय, वीडियो वायरल

वीडियो के अंत में लिखा था – “क्या ये सच है?”

इस वीडियो पर यामी गौतम का लाइक होने के बाद सोशल मीडिया में दोनों पक्षों के फैंस ने चर्चा शुरू कर दी। कुछ लोग यामी का समर्थन कर रहे थे, तो कुछ इसे उनके पीआर स्टंट के रूप में देख रहे थे।

यामी ने अपने X अकाउंट पर पोस्ट कर इस बात की सफाई दी: “मुझे पता चला कि मैंने एक ऐसी रील को लाइक किया है जो किसी अन्य कलाकार के प्रति अनुचित लग सकती है। हमें रोजाना कई चीजों में टैग किया जाता है, और यह रील भी किसी अवॉर्ड फंक्शन के संदर्भ में दिखी। यह जानबूझकर नहीं किया गया था, संभव है कि गलती से क्लिक हो गया हो।”

उन्होंने आगे कहा: “मैंने कभी भी घटिया पीआर के तरीके अपनाए नहीं हैं। मैं हमेशा अपने काम पर फोकस करती रही हूं। क्लिकबेट की दुनिया में, प्रतिष्ठित सोशल मीडिया पोर्टल्स के लिए इसे गॉसिप बनाना आसान है, लेकिन मेरी उम्मीद है कि लोग मेरी मेहनत और रेप्यूटेशन को भी ध्यान में रखेंगे। मेरे पास कोई पीआर टीम नहीं है और मैंने हमेशा अवॉर्ड शोज़ पर अपने रुख़ को स्पष्ट किया है। अब मैं सिर्फ अपने काम पर ध्यान दे रही हूं।”

विजय देवरकोंडा ने क्यों कही रिसेप्शन के बाद रश्मिका मंदाना संग अंडरग्राउंड होने की बात, जानें पूरा मामला

रिपोर्ट्स के अनुसार, यामी गौतम 19 मार्च को रिलीज़ हो रही पति आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 में कैमियो करती दिखेंगी। इस फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं।

‘धुरंधर 2’ 4 घंटे की, यश की ‘टॉक्सिक’ भी साढ़े 3 घंटे के करीब- अलग रिलीज डेट से किसे होगा फायदा?