फिल्मों में अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस यामी गौतम इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘नई नवेली’ के प्रमोशन में बिजी हैं। एक इवेंट में उन्होंने ब्रैड पिट से जुड़े सवाल पर मीडिया के सामने कहा कि उनकी नजरें सिर्फ आदित्य धर पर हैं। ये सुनने के बाद वहां मौजूद हर शख्स हंसने लगा जिसके बाद एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा।
हाल ही में वह अहमदाबाद में फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचीं। इवेंट के दौरान होस्ट ने यामी से एक मजेदार सवाल पूछा। पल्लव पालीवाल के वीडियो के मुताबिक, एक्ट्रेस से कहा गया कि अगर हॉलीवुड के मशहूर एक्टर ब्रैड पिट उनके बगल में ऑटो में बैठे हों, तो क्या वह फिर भी ऑटो का मीटर चेक करेंगी?
इस पर यामी ने बिना देर किए मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए कहा, ‘मेरी नजर आदित्य धर पे ही रहेगी।’
यामी के इस जवाब का मतलब था कि ब्रैड पिट सामने हों, तब भी उनका ध्यान अपने पति आदित्य धर पर ही रहेगा। यामी के इस प्यारे और मजाकिया जवाब ने वहां मौजूद लोगों का दिल जीत लिया। इस दौरान नवरात्रि के पहले दिन उन्होंने अपने मजाकिया अंदाज से सभी का ध्यान खींच लिया।
यह भी पढ़ें- 15 साल बाद ‘द डर्टी पिक्चर 2’ हुई कंफर्म, एकता कपूर ने फिल्म की कहानी पर दिया बड़ा अपडेट
उनके इस मजाकिया और चुलबुले जवाब ने सबका ध्यान खींचा। उनके जवाब में मजाक के साथ-साथ अपने रिश्ते के लिए प्यार और अपनापन भी साफ झलका।
कुछ समय पहले आदित्य धर और यामी गौतम फिल्म ‘आर्टिकल 370’ के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने के बाद सुर्खियों में रहे। यामी गौतम को फिल्म में उनके अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला, जबकि फिल्म के निर्माता आदित्य धर को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का सम्मान दिया गया।
फिल्म ‘नई नवेली’
यामी गौतम की फिल्म ‘नई नवेली’ 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। बालाजी मोहन के निर्देशन में बनी इस फिल्म को आनंद एल राय और हिमांशु शर्मा ने प्रोड्यूस किया है। यह एक फैंटेसी फैमिली एंटरटेनर है, जो दर्शकों को कल्पना और मनोरंजन की एक दिलचस्प दुनिया में ले जाने के लिए तैयार है।
यह भी पढ़ें- Rise and Fall 2: स्वरा भास्कर के ‘राइज एंड फॉल 2’ में निकले आंसू, बेटी की याद में फूट-फूटकर रोईं
