यामी गौतम ने हाल ही में अपने पति और निर्देशक आदित्य धरr की फिल्म धुरंधर की ऐतिहासिक सफलता पर खुलकर बात की। उन्होंने साफ कहा कि 3000 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई करने वाली इस फ्रेंचाइज़ी की जबरदस्त कामयाबी के बावजूद उनकी जिंदगी और सोच में कोई बदलाव नहीं आया है।

धुरंधर के दोनों पार्ट रिलीज़ के बाद से ही रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन कर रहे हैं। धुरंधर 2 में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं, ये भारतीय सिनेमा की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ इंडस्ट्री से भी खूब सराहना मिल रही है।

एक इंटरव्यू के दौरान यामी ने कहा कि धुरंधर जैसी फिल्मों ने बॉलीवुड में कहानी और किरदारों की अहमियत को फिर से मजबूत किया है। उनके मुताबिक, अब “हीरो-हीरोइन” की पारंपरिक परिभाषाएं बदल रही हैं और फोकस अच्छे लेखन और मजबूत किरदारों पर आ गया है। उन्होंने कहा कि फिल्म की सफलता सिर्फ बॉक्स ऑफिस आंकड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह इस बात का संकेत है कि दर्शक अब बेहतर कंटेंट देखने के लिए सिनेमाघरों में लौट रहे हैं।

हर वक्त बैग में हनुमान चालीसा रखती हैं प्रियंका चोपड़ा, कारण भी है खास

यामी ने अपने करियर के पुराने पड़ावों को याद करते हुए 2019 की फिल्मों उरी और बाला का जिक्र किया और बताया कि किसी भी सफलता के पीछे एक लंबा सफर और मेहनत होती है। उनके अनुसार, “फिल्में हमेशा निर्देशक और स्क्रिप्ट का माध्यम रही हैं, और अब वही बेसिक्स फिर से लौट आए हैं।”

जब उनसे पूछा गया कि इतनी बड़ी सफलता के बाद क्या उनके और आदित्य के नजरिए में कोई बदलाव आया है, तो उन्होंने साफ कहा, “हम लोगों के रूप में बिल्कुल नहीं बदले हैं।” उन्होंने आदित्य की तारीफ करते हुए उन्हें बेहद विनम्र और जमीन से जुड़ा इंसान बताया, जो हर परिस्थिति-चाहे वह सफलता हो या मुश्किल समय-में संतुलित रहते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि उनके जीवन में आध्यात्मिकता का खास महत्व है और वे भगवान में गहरी आस्था रखते हैं। यामी के मुताबिक, “अच्छी चीजें अच्छे लोगों के साथ होती हैं। जो आपके लिए तय है, वह देर से मिल सकता है, लेकिन कभी छिनता नहीं।”

फिल्म धुरंधर: द रिवेंज 19 मार्च को रिलीज़ हुई थी, जिसमें अर्जुन रामपाल, आर माधवन, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकश बेदी भी अहम भूमिकाओं में नजर आए। इस एक्शन स्पाई-थ्रिलर में यामी गौतम का कैमियो भी था।

वर्कफ्रंट की बात करें तो यामी गौतम आखिरी बार कोर्टरूम ड्रामा हक़ में इमरान हाशमी के साथ नजर आई थीं। आने वाले समय में उनके पास कई दिलचस्प प्रोजेक्ट्स हैं, जिनमें हॉरर-कॉमेडी नई नवेली और थ्रिलर चोर निकल के भागा 2 शामिल हैं।

दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला: संजय कपूर की संपत्ति नहीं बेच पाएंगी प्रिया, करिश्मा के बच्चों को बड़ी राहत