विकास गुप्ता क्यों नहीं Bigg Boss हाउस में दिखे, क्या गलत थी खबर, जानिए हकीकत…
विकास की एंट्री गुरुवार को होने वाली थी लेकिन अब भी वह घर से बाहर हैं। ऐसे में यह तय मान लिया जाए कि विकास के बिग बॉस के घर में आने की खबर झूठी थी? Spotboy ने जब विकास के करीबी से उनकी एंट्री को लेकर मालूम किया तो पता चला कि फिलहाल वह अपने काम को समेटने में लगे हुए हैं।

बिग बॉस सीजन 11 के कंटेस्टेंट विकास गुप्ता इन दिनों सीजन 13 में एंट्री करने के लेकर चर्चा में हैं लेकिन अब तक घर के अंदर मास्टरमाइंट नजर नहीं आए। जबकि विकास की एंट्री गुरुवार को होने वाली थी लेकिन अब भी वह घर से बाहर हैं। ऐसे में यह तय मान लिया जाए कि विकास के बिग बॉस के घर में आने की खबर झूठी थी? अगर आप ऐसा सोच रहे हैं तो बिल्कुल भी यह ख्याल मन में न लाएं। हाल के एपिसोड में भले ही विकास आपको न दिखाई दिए हों लेकिन वह जल्द घर में प्रवेश करेंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मास्टरमाइंट विकास की हालत दो दिनों से ठीक नहीं चल रही है।
Spotboy ने जब विकास के करीबी से उनकी एंट्री को लेकर मालूम किया तो पता चला कि फिलहाल वह अपने काम को समेटने में लगे हुए हैं। विकास आज (6 दिसंबर) को घर के अंदर दस्तक दे रहे हैं लेकिन दर्शकों को वह 7 दिसंबर यानी वीकेंड के वार के पहले दिन दिखाएंगे। विकास के दोस्त ने बताया कि वह शनिवार को टीवी स्क्रीन पर नजर आएंगे। गौरतलब है कि 5 दिसंबर को उन्हें घर में अपनी जोरदार एंट्री देनी थी लेकिन बिजी शेड्यूल के चलते वह नहीं जा सके। यही वजह है कि विकास अब तक सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले शो में अभी तक पहुंच सके।
विकास के दोस्त का कहना है कि घर के अंगर झगड़े कुछ ज्यादा ही हो रहे हैं। खासतौर से चायपत्ती के लिए लड़ाई होना दर्शकों को भी शौक करने वाला है। देखते हैं कि विकास इस गेम में अपना क्या योगदान देते हैं। उन्होंने बताया कि मीडिया में ऐसी भी खबरें आ रही हैं विकास दो वीक के लिए बिग बॉस हाउस में जाएंगे लेकिन असल में ऐसा कुछ नहीं है। विकास फुल-ऑन जाएगा ये नहीं कि 2 वीक के लिए ही। बाकी वह अपमे गेम के जरिए दर्शकों को कितना इंप्रेस कर पाते हैं यह उनका अपना नसीब होगा। वह शो में देवोलिना भट्टाचार्य की जगह रिप्लेस कर रहे हैं।