फराह खान का रियलिटी शो द 50 शुरू हो चुका है। पहले एपिसोड के साथ ही, एक कंटेस्टेंट का सफर शो से खत्म हो गया। जियो हॉटस्टार पर भी इसे काफी पसंद किया गया। कलर्स टीवी के नए रियलिटी शो के पहले एपिसोड का प्रीमियर 1 फरवरी 2026 को हुआ, और इसके बाद से ही वंशज सिंह का नाम सुर्खियों में आ गया है। दरअसल, इस शो के पहले दिन ही उन्हें शो से बाहर कर दिया गया। इसके बाद अब उन्होंने प्रिंस नरूला की चैट इंस्टाग्राम पर लीकर कर दी। चलिए जानते हैं कि आखिर वंशज कौन हैं, जिनकी चर्चा इस शो को देखने वालों के बीच खूब हो रही है।

वंशज सिंह का एलिमिनेशन कैसे हुआ?

लायन ने कैप्ट को आदेश दिया कि वह अनसेफ में से किसी एक सदस्य को सेव कर सकते हैं। कैप्टन ने वंशज सिंह को सेफ नहीं किया, और वह शो से बाहर हो गए। द 50 से बाहर होने के दौरान वंशज ने यह जरूर कहा कि वो आउटसाइडर हैं, और इस वजह से बाकी लोगों से बात करने में उन्हें थोड़ी परेशानी हुई।

‘द 50’ के पहले एलिमिनेट हुए कंटेस्टेंट वंशज सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक चैट की तस्वीर शेयर की। इसमें साफ देखने को मिला कि यह प्रिंस नरूला के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से मिला मैसेज था। प्रिंस ने इसे शेयर किया, और बता दें कि इसमें प्रिंस की टीम के हवाले से वंशज को नफरत भरी पोस्ट न करने को कहा गया।

मशहूर यूट्यूबर हैं वंशज सिंह

वंशज ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर प्रिंस की टीम की तरह से मिले संदेश को साझा किया। बताते चले कि प्रिंस युविका नरूला के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंड से भेजा गया मैसेज था, जिसका दावा वंशज ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किए स्क्रीनशॉट के साथ किया है। इसमें लिखा गया कि ‘हे वंशज, प्रिंस नरूला की टीम की ओर से। कोई व्यक्तिगत नफरत नहीं, हमें कोई विवाद नहीं चाहिए, शो को हमेशा शो की तरह ही लेना चाहिए। इस तरह की स्टोरी पोस्ट मत करो।’ मैसेज में आगे यह भी लिखा गया था कि प्रिंस की टीम भी वंशज को लेकर एक स्टोरी पोस्ट करने वाली है।

22 साल के वंशज सिंह गेमिंग वीडियो और पॉप कल्चर कंटेंट बनाने के लिए यूट्यूब पर पॉपुलर हैं। 16 साल की उम्र से वंशज ने वीडियो बनाना शुरू किया था। देहरादून के रहने वाले वंशज इन दिनों मुंबई में रहते हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 10 लाख फॉलोअर्स हैं। फराह खान के शो से बाहर होने के बाद उनकी चर्चा काफी ज्यादा हो रही है।