बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल, हाल ही में वह लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में मैच देखने पहुंचे थे। वहां से उनकी एक तस्वीर सामने आई, जिसमें वह साहिबा बाली के साथ नजर आए। जैसे ही यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई, तो दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई। बहुत से यूजर्स ने कहा कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब इस पर खुद साहिबा ने रिएक्ट किया है। साथ ही चलिए हम आपको बताते हैं कि आखिर ये हैं कौन।
साहिबा ने किया पोस्ट
फिलहाल अर्जुन ने तो कोई रिएक्ट नहीं किया है, लेकिन साहिबा ने अपनी और अभिनेता की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि हर चीज पर विश्वास मत करो। ऐसे में अब बहुत से यूजर्स यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिर साहिबा है कौन।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 2026: पहली बार 6 भाषाओं में एक साथ आएगा शो, सलमान खान, सौरव गांगुली समेत ये होंगे होस्ट
कौन हैं साहिबा बाली?
साहिबा बाली का जन्म कश्मीरी परिवार में हुआ और उन्होंने फिल्मों में आने से पहले मार्केटिंग में अपना करियर बनाया था। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया और आगे की पढ़ाई के लिए लंदन भी गईं। बता दें कि साहिबा सोशल मीडिया पर कंटेंट भी बनाती हैं।
उनके वीडियो देखकर ही फिल्ममेकर इम्तियाज अली ने उन्हें कॉल किया और यहीं से एक्टिंग करियर की शुरुआत भी हुई। इम्तियाज अली ने सबसे पहले उन्हें ‘लैला मजनू’ में लीड रोल के लिए ऑडिशन ऑफर किया था। लेकिन वह इसमें सफल नहीं हुईं और रोल तृप्ति को मिल गया। बाद में साहिबा ने मजनू यानी कि अविनाश की बहन का रोल मिला।
इसके बाद वह नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘बॉर्ड ऑफ ब्लड’ में दिखाई दीं। साथ ही उन्हें दिलजीत दोसांझ स्टारर मूवी ‘अमर सिंह चमकीला’ में पत्रकार का रोल अदा किया था। साहिबा ने ‘फिल्टर कॉपी’ और ‘तनाव’ में भी काम किया था। एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पर आठ लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
यह भी पढ़ें: ‘मेरे देश के बच्चों पर हाथ मत उठाना’, जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज कर रहे पुलिस वालों को कविता कोशिक ने किया आगाह
