‘सैयारा’ अभिनेत्री अनीत पड्डा की बहन रीत पड्डा चर्चाओं में बनी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर कुछ पोस्ट करते हुए रणवीर सिंह और आदित्य धर स्टारर मूवी ‘धुरंधर 2’ को प्रोपेगेंडा फिल्म बताया था, जिसके बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। सिर्फ इतना ही नहीं, कुछ ने तो उनकी पर्सनल लाइफ भी खंगालनी शुरू कर दी। फिर यह दावा किया कि वह फाजिल अहमद नाम के एक पाकिस्तानी शख्स को डेट कर रही हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हई है और न ही किसी ने इस पर बयान जारी किया है।
रीत पड्डा ने ‘धुरंधर’ को लेकर कही थी ये बात
रीत पड्डा ने हाल ही में एक यूजर को जवाब देते हुए ‘धुरंधर 2’, ‘द कश्मीर फाइल्स’ और ‘द केरल स्टोरी’ को प्रोपेगेंडा फिल्में बताया था। रीत ने अपने पोस्ट में लिखा था, “मैं सोशल मीडिया पर किसी कमेंट का जवाब दे रही हूं, थोड़ा अजीब लग सकता है, क्योंकि मैं आमतौर पर ऐसा नहीं करती। मुझे लगता है कि यहां किसी की सोच बदलना मुश्किल होता है। लेकिन तुमने मेरी हर पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी है, इसलिए मैंने एक-एक बात का जवाब देने का सोचा।”
इसके आगे उन्होंने लिखा, “सबसे पहले ‘कश्मीर फाइल्स’, ‘केरल फाइल्स’ और ‘धुरंधर’ को प्रोपेगेंडा कहने पर उन्होंने कहा कि उनके हिसाब से धुरंधर सरकार के पक्ष में कहानी दिखाती है, जिसमें उन्होंने अपनी चीजों को जस्टिफाई करने के लिए पॉलिटिकल स्पीच का इस्तेमाल किया है। उदाहरण के लिए, उन्होंने ‘नोटबंदी’ की मामूली गड़बड़ी को भी सही ठहराया है। क्या आप इसे प्रोपेगेंडा कहेंगे? हां। क्या कोई इसे नकारेगा? कोई चांस नहीं है। लेकिन मैं मानती हूं कि आपके लिए प्रोपेगेंडा का मतलब कुछ अलग होगा।”
इसके आगे उन्होंने लिखा था, “कश्मीर फाइल्स और केरल फाइल्स में आंकड़े बढ़ा-चढ़ाकर दिखाए गए हैं, जैसे ‘32,000 महिलाओं के धर्म परिवर्तन” की बात, जबकि असली संख्या कम बताई जाती है। यानी थोड़ी सच्चाई को बढ़ाकर एक खास कहानी बनाई गई है।” उन्होंने कहा कि ऐसी फिल्में बनना ठीक है, लेकिन समस्या तब होती है जब पंजाब ’95 जैसी अलग नजरिया दिखाने वाली फिल्में रिलीज नहीं हो पातीं।”
रीत ने डिलीट किया इंस्टाग्राम अकाउंट
रीत के इस पोस्ट के बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। इससे तंग आकर पहले उन्होंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट किया और फिर डिलीट ही कर दिया है। इसके अलावा उनका लिंकडिन प्रोफाइल भी डिलीट हो गया है।
पेरिस में बना रही हैं करियर
अनीत पड्डा की बहन रीत पेरिस में कॉस्ट्यूम सक्सेस मैनेजर के तौर पर काम कर रही हैं। वहीं, उनकी लिंकडिन प्रोफाइल में लिखा था कि वह एक मार्केटिंग स्पेशलिस्ट भी हैं जिन्हें कैंपेन स्ट्रेटजी, मार्केट रिसर्च और क्लाइंट रिलेशंस में अनुभव है।
