निर्देशक इम्तियाज अली की बेटी इडा अली ने हाल ही में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रहे कृष अग्रवाल से सगाई कर ली है और इसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी शेयर की। बता दें कि इडा और कृष की सगाई 1 जुलाई रात 11 बजे नॉर्वे में हुई थी, जिसकी कुछ झलकियां उन्होंने लोगों को दिखाई।
12 जुलाई को इडा ने इंस्टाग्राम पर प्रपोजल का वीडियो शेयर किया, जिसमें कृष घुटनों के बल बैठकर उन्हें डायमंड रिंग पहनाते नजर आए। हालांकि, इम्तियाज अली ने अभी तक इस खबर पर खुलकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन उन्होंने एक पब्लिकेशन की इंस्टाग्राम स्टोरी री-शेयर की, जिसमें इदा की उम्र गलत बताई गई थी।
यह भी पढ़ें: ‘मैंने इस मुश्किल दौर का सामना कभी अकेले नहीं किया’, महेश मांजरेकर की पत्नी मेधा को हुआ कैंसर, पोस्ट लिखकर दी जानकारी
बी टाउन सितारों ने दी इडा को बधाई
इडा ने वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपनी इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट की और कैप्शन में लिखा, “01/07/26 रात 11 बजे Ytresand।” उनके इस पोस्ट पर शरवरी, एहसास चन्ना, वेदांग रैना, खुशी कपूर, आलिया कश्यप, ओरी, संजना सांघी और कई अन्य कलाकारों ने कपल को बधाई दी।
कई प्रोजेक्ट्स को डायरेक्ट कर चुकी हैं इडा
इडा ने फिल्ममेकिंग में अपने पिता के नक्शेकदम पर चलने का फैसला किया है। उन्होंने ‘माया’, ‘लिफ्ट’ और ‘थाई मसाज’ जैसे कई प्रोजेक्ट्स को डायरेक्ट किया। इ-टाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में बात करते हुए इम्तियाज ने कहा था, “इडा और मैं उसके जन्म के समय से ही साथ काम कर रहे हैं, क्योंकि उसे कहानियों का बहुत शौक रहा है और जब मैं उसे सुलाता था, तो वह मुझसे हर रात एक कहानी सुनाने की जिद करती थी।
इसलिए हमारा रिश्ता कहानियों पर आधारित है और एक समय के बाद उसने मुझे कहानियां सुनाना शुरू कर दिया। मैंने जो भी फिल्म बनाई खासकर ‘तमाशा’ उसे वह घर पर उन्हें सुनती थी और फिर ज्यादा सक्रिय रूप से आइडिया, रिएक्शन और फीडबैक देती थी।”
कौन है कृष अग्रवाल
इम्तियाज अली के होने वाले दामाद कृष अग्रवाल बॉलीवुड की लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं। इडा के मशहूर फिल्मी परिवार के उलट कृष ने अपनी पर्सनल लाइफ को काफी हद तक प्राइवेट रखा है और एक इन्वेस्टमेंट प्रोफेशनल के तौर पर अपना करियर बनाने पर ध्यान दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें: ‘हाईवे पर फारूकी को ठोक दिया’, जब मुनव्वर को लगा पुलिस कर देगी उनका एनकाउंटर, बोले- लगातार वॉकी-टॉकी से आवाज…
