समय रैना के मोस्ट कंट्रोवर्शियल कॉमेडी शो इंडियाज गॉट लेटेंट 2 का दूसरा एपिसोड शुक्रवार को रिलीज किया गया। इस एपिसोड में बतौर पैनलिस्ट समय रैना बलराज घई के अलावा कीकू शारदा, हर्ष लिंबाचिया और चंदन प्रभाकर को देखा गया। इस बार एपिसोड की हाई लाइट बने उत्तर प्रदेश के एक पुलिसकर्मी, जिन्होंने अपनी सिंगिंग से वहां बैठे सभी लोगों को हैरान कर दिया। उनके टैलेंट के अलावा समय को इस बात से भी हैरानी हुई कि एक पुलिस वाला लेटेंट में बतौर कंटेस्टेंस आया है।

लेटेंट के इस सीजन के दूसरे एपिसोड के विनर चर्चा का विषय बन गए हैं। हैरानी की बात ये थी कि इस कंटेस्टेंट ने समय रैना को भी नर्वस कर दिया। दरअसल, ये कंटेस्टेंट एक रियल पुलिसकर्मी था, जिसका नाम है कपिल दिनकर। लेटेंट के इस एपिसोड में उन्होंने 1.50 लाख रुपये की धनराशि जीती और वहां मौजूद सभी लोगों को हैरान कर दिया।

यह भी पढ़ें- Alpha Box Office Collection Day 1: यशराज फिल्म्स के स्पाई वर्स की सबसे धीमी ओपनिंग वाली फिल्म, पहले दिन कितने करोड़ कमाए

कपिल दिनकर ने किया समय रैना को नर्वस

कपिल दिनकर ने जैसे ही स्टेज पर एंट्री ली तो उन्होंने कहा, ‘फिर से शुरू कर दिया ये, पिछली बार चैन नहीं पड़ा बंद करवा कर।’ समय को ये देख कर पहले हैरानी हुई और उन्हें लगा पुलिस की वर्दी पहन कर कोई एक्ट करने वाला है। उन्होंने कपिल को चेतावनी देते हुए कहा, ‘अगर आप सच में पुलिस वाले नहीं हैं तो आप ऐसे वर्दी नहीं पहन सकते हैं।’ बाद में कपिल असलियत बताते हुए कहते हैं कि वो सच में पुलिस कान्स्टेबल हैं।

कौन हैं कपिल दिनकर

शो पर कपिल दिनकर ने बताया कि वो पेशे से पुलिस कांस्टेबल है और दिल से एक आर्टिस्ट हैं। इसके बाद लेटेंट के स्टेज पर कपिल ने
अपनी परफॉर्मेंस दी, उन्होंने अपना गाना गाया जो उन्होंने खुद लिखा था, उनकी परफॉर्मेंस ने सभी का दिल जीत लिया। इसी के दम पर उन्होंने शो में 1 लाख रुपये का नकद इनाम अपने नाम किया। इस दौरान पैनल में मौजूद जज माहौल को हल्का करने के लिए मजाक करते नजर आए।

शो पर कपिल दिनकर ने बताया कि वो साल 2021 में बतौर यूपी कांस्टेबल नियुक्त हुए थे। उन्हें वर्दी में देखना उनकी मां का सपना था, वो खुद एक सिंगर बनना चाहते थे। अपने परिचय में कपिल ने बताया कि “मैं एक गायक, गीतकार और संगीतकार हूं। यही मेरा असली जुनून है और इससे मुझे सुकून मिलता है। वहीं, घर का खर्च चलाने के लिए मैं पुलिस की नौकरी करता हूं।”

यह भी पढ़ें- शराब की लत, 2 घंटे नींद और डिप्रेशन के साथ जी रहे थे ‘मुन्नाभाई एम बी बी एस’ के एक्टर, सालों बाद सुनाई आपबीती

इसके अलावा आपको बता दें कि कपिल दिनकर इंस्टाग्राम पर करीब 45 हजार फॉलोअर हैं और जहां वो अपनी गायकी से जुड़े पोस्ट साझा करते हैं।

इकलौते पुलिसकर्मी जिन्हें मिली गायकी की अनुमति

शो के दौरान कपिल ने बताया कि ‘वह अपने विभाग के इकलौते पुलिसकर्मी हैं, जिन्हें प्रोफेशनल तौर पर गायकी करने की अनुमति मिली है। उन्होंने कहा कि वह ज्यादातर नाइट शिफ्ट में ड्यूटी करते हैं, ताकि सुबह का समय संगीत को दे सकें।’ कपिल ने यह भी खुलासा किया कि ‘वह एक लेखक भी हैं। अब तक वह तीन किताबें लिख चुके हैं और फिलहाल आठ नई किताबों पर काम कर रहे हैं।’

समय रैना ने कपिल दिनकर का किया धन्यवाद

कपिल की परफॉर्मेंस के बाद सभी पैनलिस्ट ने उनके साथ मजाक किया, जिसका कपिल ने अपने गायकी के टैलेंट के साथ जवाब दिया। एंड में समय रैना ने भी उनका शो में आने के लिए धन्यवाद करते हुए कहा, “भारतीय पुलिस से कोई हमारे शो में आया, इसके लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया। आपकी मौजूदगी से हमारे शो की विश्वसनीयता और भी बढ़ गई है।”

बता दें कि सोशल मीडिया पर इस बार के सीजन के लिए अच्छी प्रतिक्रियाएं नहीं मिल रही हैं, इसके बावजूद शो की व्यूअरशिप ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। समय रैना ने इस एपिसोड के एनालिटिक्स साझा किए, जिसमें साफ दिख रहा है कि इस एपिसोड पर पिछले वीडियोज के मुकाबले 15 गुना ज्यादा व्यूज हैं। पहली बार ऐसा हुआ कि कोई शो यूट्यूब और नेटफ्लिक्स पर साथ में रिलीज किया गया है।