अभिनय दिखा चुकीं तापसी पन्नू अब एक बार फिर अपनी नई ‘अस्सी’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म में वह एक वकील का किरदार निभाने वाली हैं, जो रेप पीड़िता का केस लड़ते हुए नजर आएंगी। यह फिल्म 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। इसमें तापसी के अलावा कनी कुसृति, जीशान अयूब, कुमुद मिश्रा, मनोज पाहवा और रेवती समेत कई सितारे नजर आने वाले हैं।
4 फरवरी को फिल्म ‘अस्सी’ का ट्रेलर जारी किया गया था, जिसकी शुरुआत तापसी के साथ होती है, जो वकील के किरदार में कहती हैं कि मैम इस अपराध वाले दिन देश भर में 80 रेप की शिकायत दर्ज हुई थी, जिसमें से 76 का तो ट्रायल भी शुरू नहीं हुआ। बता दें कि ‘अस्सी’ की कहानी परिमा (कानी कुसृति) के इर्द-गिर्द घूमते हुए नजर आती है, जो स्कूल टीचर हैं।
यह भी पढ़ें: जब टूट गई थी सलीम-जावेद की जोड़ी, चार साल तक सलमान खान के पिता को नहीं मिला था काम
वह अपने पति विनय (जीशान अयूब) और बच्चे के साथ हंसी-ख़ुशी रहती हैं। लेकिन उसकी लाइफ तब बदल जाती है, जब एक रात वह कहीं से आ रही होती है और तभी कुछ लड़के उसे गाड़ी में उठाकर ले जाते हैं और उसका रेप कर देते हैं। इसके बाद तापसी उनका केस लड़ती हैं। फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद लोगों ने कानी के अभिनय की खूब तारीफ की। वहीं, बहुत से लोग यह जानना चाहते हैं कि आखिर ये अभिनेत्री कौन हैं, तो चलिए आपको बताते हैं कि कानी कुसृति कौन हैं।
तिरुवनंतपुरम में हुआ कानी का जन्म
कानी पेशे से एक अभिनेत्री और मॉडल हैं। उनका जन्म केरल के तिरुवनंतपुरम के एक छोटे से गांव में हुआ। उनके माता-पिता जयश्री और मैत्रेय सामाजिक कार्यकर्ता और तर्कवादी रहे, जिन्होंने सामाजिक ऊंच-नीच और जातिवाद खत्म करने के लिए अपने सरनेम तक छोड़ दिया था। वहीं, 15 साल की उम्र में जब कानी को 10वीं क्लास के परीक्षा आवेदन में अपना सरनेम भरना था, तो उन्होंने कुसृति लिखा। मलयालम भाषा में इसका मतलब शरारती होता है।
इस फिल्म से मिली कानी को पहचान
इसके बाद उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई पूरी की। जब कानी का इंटरेस्ट सिनेमा की तरफ हुआ, तो उन्होंने पहले अभिनय थिएटर रिसर्च सेंटर से एक्टिंग सीखी। इसके बाद वह त्रिशूर चली गईं। जहां जाकर उन्होंने त्रिशूर स्कूल ऑफ ड्रामा से पढ़ाई की और डिग्री प्राप्त की। सिर्फ इतना ही नहीं, कानी ने पेरिस जाकर एल’इकोल इंटरनेशनल डी थिएटर जैक्स लेकोक से दो साल तक फिजिकल थिएटर की ट्रेनिंग भी ली। फिर पहली बार उन्हें फिल्म ‘केरल कैफे’ से पहचान मिली।
इसके बाद साल 2019 में कानी की एक फिल्म ‘बिरयानी’ आई, जिसमें उन्होंने ‘खदीजा’ के रोल के लिए केरल राज्य फिल्म पुरस्कार से बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड मिला। इसी फिल्म के लिए उन्हें मॉस्को इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में ब्रिक्स (BRICS) अवॉर्ड भी मिल चुका है। बता दें कि हाल ही में कानी की फिल्म ‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ ने कांस फिल्म फेस्टिवल में धूम मचाई। वह ‘महारानी’, ‘ओके कंप्यूटर’, और ‘किलर सूप’ जैसी वेब सीरीज में भी नजर आ चुकी हैं।
यह भी पढ़ें: यूं ही नहीं गोविंदा को बेस्ट बेटा कहतीं सुनीता अहूजा
गोविंदा के भांजे ने एक किस्सा सुनाया, जब उनके सामने गोविंदा ने एक थाली में अपनी मां के पैर धोए थे और उस पानी को पी लिया था। इस खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
