मशहूर टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट की निजी जिंदगी को लेकर इन दिनों चर्चाएं तेज हैं। खबर आ रही है कि जेनिफर जल्द ही सिंगापुर के बिजनेसमैन विलियम इशमाइल के साथ शादी के बंधन में बंध सकती हैं। बताया जा रहा है कि दोनों पिछले काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

हालांकि, जेनिफर ने अब तक इन खबरों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन शादी की अटकलों ने उनके फैंस के बीच उत्साह बढ़ा दिया है। हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस्माइल ने छुट्टियों के दौरान जेनिफर को शादी के लिए प्रपोज किया और जेनिफर ने हां कह दी। फिलहाल फैंस को जेनिफर की ओर से आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। दावा किया जा रहा है कि दोनों सितंबर या अक्तूबर में शादी कर सकते हैं।

कौन हैं विलियम इस्माइल?

पेशे से विलियम सिंगापुर के एक बिजनेसमैन और फाइनेंस प्रोफेशनल हैं। वह फिलहाल एमएचसी डिजिटल ग्रुप में डायरेक्टर, बिजनेस डेवलपमेंट एंड ट्रेडिंग के पद पर काम कर रहे हैं। उनकी लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, वह अक्टूबर 2022 से इस कंपनी से जुड़े हुए हैं।

यह भी पढ़ें: शोहरत के शिखर पर लिया बड़ा फैसला, 17 साल की उम्र में प्रेग्नेंट हुईं डिंपल कपाड़िया ने छोड़ दिया था करियर

फाइनेंस और ट्रेडिंग सेक्टर में विलियम का लंबा अनुभव रहा है। एमएचसी डिजिटल ग्रुप से पहले वह कई कंपनियों में प्रोडक्ट मैनेजर और वाइस प्रेसिडेंट जैसी जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने करीब 10 साल तक यूबीएस निवेश बैंक में भी काम किया। विदेशी मुद्रा (फॉरेक्स) और ट्रेडिंग मार्केट में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है।

यह भी पढ़ें: ‘ट्रंप को देखकर लगता था क्या भैंसा जैसा आदमी है’, शेखर सुमन ने अपने शो में उड़ाया अमेरिकी राष्ट्रपति का मजाक, बोले- बकरीद पर हलाल…

पढ़ाई की बात करें तो विलियम ने यूनिवर्सिटी ऑफ यॉर्क से इकोनॉमिक्स और फाइनेंस में बैचलर ऑफ साइंस की डिग्री हासिल की थी। उन्होंने साल 2002 से 2005 के बीच अपनी उच्च शिक्षा पूरी की।