Who is Samreen Kaur: अनुष्का शर्मा, अथिया शेट्टी और सागरिका घाटगे जैसी कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने क्रिकेटरों से शादी कर सुर्खियां बटोरी हैं, वहीं कुछ मॉडल्स भी क्रिकेटर्स को डेट करने को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। अब इसी कड़ी में भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का नाम भी शामिल हो गया है। बताया जा रहा है कि वह भी एक मॉडल-एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं।
दरअसल, क्रिकेटर ने अपने स्नैपचैट हैंडल पर एक अंजान लड़की का हाथ थामें हुए स्टोरी शेयर की थी। जैसे ही उनकी स्नैप स्टोरी सोशल मीडिया पर वायरल हुई, तो लोग उत्सुक हो गए और अब यह जानने के लिए बेताब हैं कि आखिर वह लड़की कौन हैं। आपको बता दें कि ऐसा माना जा रहा है अर्शदीप की रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोई और नहीं बल्कि समरीन कौर हैं। चलिए आपको बताते हैं कि अखिर वह कौन हैं।
अर्शदीप ने शेयर की थी फोटो
सबसे पहले अर्शदीप ने अपने इंस्टा पर एक लड़की के नाखूनों की तस्वीर शेयर की। फिर उन्होंने स्नैप पर एक लड़की के साथ हाथ थामे हुए फोटो शेयर की। ऐसे में सवाल ये उठा कि बिना चेहरे के यह कैसे पता चला कि वह समरीन ही हैं। तो कुछ लोगों ने समरीन की वो फोटो शेयर की, जिसमें उन्होंने अपने नाखूनों पर उसी कलर और डिजाइन का नेल आर्ट बनवा रखा था।
इसके अलावा जो क्रिकेटर ने हाथ थामे तस्वीर शेयर की थी, उस पर एक टैटू बना था। वहीं, ठीक वैसा ही एक टैटू समरीन कौर के हाथ पर भी है। समरीन ने मुल्लानपुर में हुए मैच के दौरान की एक तस्वीर भी शेयर की। उस तस्वीर में वह पंजाब किंग्स की जर्सी पहने हुए दिख रही हैं और अर्शदीप भी इसी टीम से खेलते हैं। फिलहाल दोनों में से किसी ने भी इस मुद्दे पर बात या कोई रिएक्शन नहीं दिया है।

कौन हैं समरीन कौर?
अब सवाल आता है कि आखिर समरीन कौन है। तो आपको बता दें कि वह मूल रूप से जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हैं। 26 साल की समरीन ने पुणे स्थित सिम्बायोसिस कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स से अपनी पढाई पूरी की और अब वह एक मॉडल-एक्ट्रेस हैं। इतना ही नहीं, समरीन साल 2018 में मिस इंडिया की फाइनलिस्ट भी रह चुकी हैं।
समरीन के करियर की बात करें, तो उन्होंने कई हिंदी और पंजाबी म्यूजिक वीडियो और फिल्मों में काम किया है। उन्होंने रणवीर सिंह के साथ ’83’ में काम किया था। इसके अलावा वह ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ में भी ‘वंदना चावला’ का किरदार निभा चुकी हैं। वहीं, समरीन ने पंजाबी मूवी ‘सरदार जी 2’, ‘नेल पॉलिश’ में भी काम किया है।
