भारत-पाकिस्तान मैच हमेशा से ही रोमांचक और लोगों को उत्साहित करने वाले होते हैं। 15 फरवरी को भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जब आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमें आमने-सामने आईं। हालांकि, यह मुकाबला एकतरफा रहा। भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 61 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। वैसे तो यह बात सभी जानते हैं कि भारत और पाकिस्तान की दुश्मनी कई दशकों से चली आ रही है, लेकिन 2025 के पहलगाम हमले और उसके बाद हुए ऑपरेशन सिंदूर के बाद दोनों देशों के रिश्तों में और ज्यादा तनाव बढ़ गया।
ऐसे में दोनों देशों के बीच होने वाले विवादों का असर हमेशा क्रिकेट पर भी देखने को मिला है। 2025 की घटनाओं के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच आखिरी समय तक तय नहीं हो पा रहे थे। पिछले साल एशिया कप में भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से भी इनकार कर दिया था।
यह भी पढ़ें: ‘अफसोस साथ में नहीं’, अमेरिका में प्रियंका चोपड़ा के साथ मंच शेयर न करने पर शशि थरूर ने किया रिएक्ट
फिर हाल ही में बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों से भारत दौरे से मना कर दिया, जिसके बाद टूर्नामेंट में उसकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया गया। इन सब तनाव के बावजूद भी कई बार ऐसा हुआ है, जब एक देश के जाने-माने लोगों ने दूसरे देश के लोगों की तारीफ की, खासकर क्रिकेट के मामले में। इनमें से एक है पाकिस्तान के कप्तान रह चुके पूर्व क्रिकेटर और बॉलिंग लेजेंड वसीम अकरम, जिन्होंने एक बार शाहरुख खान की तारीफ की थी।
दरअसल, वसीम अकरम ने इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के कुछ सालों तक गेंदबाजी कोच रहे थे। वहीं, शाहरुख इस टीम के सह-मालिक हैं। एक बार वसीम ने एक इंटरव्यू में बात करते हुए बताया कि शाहरुख खान टीम के लिए बहुत समर्पित हैं और खिलाड़ियों का खास ध्यान रखते हैं। उन्होंने शाहरुख को एक अच्छा इंसान और बेहतरीन मालिक बताया था।
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने VU स्पोर्ट्स को दिए एक इंटरव्यू में बताया था, “मुझे लगता है कि यह 2012 के IPL सीजन के दौरान हुआ था। हमारा नॉकआउट मैच कोलकाता में था और मुझे याद है कि हम किसी जगह पहुंचने वाले थे। शाहरुख खान वहां थे। तो मैंने उनसे कहा कि खान साब, एक रिक्वेस्ट है। लड़के बड़े थक जाएंगे, हम कल पहुंचेंगे और परसो मैच है।
अगर एक प्राइवेट प्लेन का इंतज़ाम हो जाए। इसके बाद उन्होंने जवाब दिया कि थक जाएंगे लड़के? कोई प्रॉब्लम नहीं। फिर एक घंटे के अंदर पूरी टीम के लिए पूरा बोइंग जहाज खड़ा था।”
