बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। कभी अपनी मूवीज को लेकर तो कभी अपनी दरियादिली को लेकर। इसके अलावा ‘दबंग खान’ को लेकर यह भी कहा जाता है कि उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कई लोगों का करियर बनाया है, तो कई का खराब भी किया है। आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताते हैं, जिन्होंने सलमान खान के साथ अपनी अनबन के बारे में खुलकर बात की थी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि दोनों ने एक-दूसरे के साथ काम न करने का फैसला किया था और यह कोई और नहीं बल्कि कोरियोग्राफर सरोज खान थीं।

जब सलमान खान से हो गए थे सरोज खान के मतभेद

सरोज खान भले ही इस दुनिया में न हो, लेकिन उन्होंने एक समय में उन्होंने बॉलीवुड के कई बड़े सितारों को डांस सिखाया है। इसी में एक सलमान खान भी थे। यह किस्सा साल 1994 में आई क्लासिक फिल्म ‘अंदाज़ अपना अपना’ से जुड़ा है। इस मूवी में आमिर खान और सलमान की जोड़ी नजर आई थी। उस समय सरोज खान पर आरोप लगे कि उन्होंने सलमान से ज्यादा आमिर को बेहतर डांस स्टेप्स दिए थे।

यह भी पढ़ें: ‘फिल्म निर्माता एक लालची आदमी’, क्यों ‘द केरल स्टोरी 2’ को लेकर मच रहा है बवाल, अनुराग कश्यप ने फिल्म को बताया ‘प्रोपैगेंडा’

Award Banner

ज़ूम के साथ बात करते हुए सरोज खान ने अपने पुराने इंटरव्यू में यह बात बताई थी। कोरियोग्राफर ने बताया था कि कैसे सलमान के साथ उनकी अनबन हो गई थी, यहां तक ​​कि एक्टर ने उनके साथ काम करने से भी इनकार कर दिया था। सरोज के मुताबिक, सलमान को इस बात का गुस्सा था कि आमिर को तो फिल्म में स्टार वाले मूव्स दिए गए और सलमान के गले में पकड़ा दी गई ढोलक।

सरोज खान ने कहा था कि मैंने तो वही किया जो मेरे डायरेक्टर ने कहा, जो स्टोरी के साथ जाता है। उन्हें बुरा लगा तो मैं माफी मांगती हूं। आप मेरे साथ काम नहीं करेंगे, रोटी अल्लाह देता है… तू नहीं। इसके बाद अभिनेता ने गाली देते हुए सरोज खान से कहा था कि एक बार जब मैं इंडस्ट्री में टॉप हीरो बन जाऊंगा तो तुम्हारे साथ काम नहीं करूंगा।

इस अनबन के कई सालों तक दोनों के बीच कोई बातचीत नहीं हुई। फिर 2018 में धीरे-धीरे उनके रिश्ते सुधरे। 2019 में मिड-डे को दिए एक इंटरव्यू में सरोज खान ने खुलासा किया था कि कैसे सलमान खान ने उनके साथ काम करने का वादा किया था जब उन्हें कोई फिल्म ऑफर नहीं मिल रहा था। इसके बाद उन्हें सलमान की ‘दबंग 2’ में काम करने का मौका मिला।

यह भी पढ़ें: कैंसर से जूझ रहीं दीपिका कक्कड़ फिर अस्पताल में होंगी भर्ती, 13 मिमी की सिस्ट सर्जरी करवाएंगी एक्ट्रेस